Tuesday, 15 September 2026 | 4:20 AM
भारत

सीतापुर:मिश्रित के तहसील चौराहा पर लगा वाटर कूलर प्रचंड गर्मी में रांहगीरो को दे गया धोखा

सीतापुर:वर्तमान समय पड़ रही भीषण गर्मी में रांहगीरो और तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ सीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य व्दारा तहसील चौराहा पर लाखों रुपयो की लागत से सोलर वाटर कूलर बीते समय स्थापित कराया गया था । यह वाटर कूलर कुछ दिन ठीक ठाक चलता रहा । परन्तु प्रचंड
Share:
सीतापुर:मिश्रित के तहसील चौराहा पर लगा वाटर कूलर प्रचंड गर्मी में रांहगीरो को दे गया धोखा
Read in your preferred language.

सीतापुर:वर्तमान समय पड़ रही भीषण गर्मी में रांहगीरो और तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ सीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य व्दारा तहसील चौराहा पर लाखों रुपयो की लागत से सोलर वाटर कूलर बीते समय स्थापित कराया गया था । यह वाटर कूलर कुछ दिन ठीक ठाक चलता रहा । परन्तु प्रचंड गर्मी के समय बीते दो सप्ताह पहले खराब हो गया था । जिसकी मरम्मत कराने हेतु स्थानीय लोगो ने नगर पालिका के जिम्मेदारो से शिकायत की थी । उस सिकायत के आधार पर नगर पालिका के जिम्मेदारों ने खराब वाटर की मरम्मत कराने हेतु खुलवाकर भेज दिया था । लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते दो सप्ताह से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी अभी इस वाटर कूलर को नही लगवाया जा सका है । जिससे रांहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को पेय जल संकट से गुजरना पड़ रहा है । यहां के स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते सोलर वाटर कूलर को शीघ्र दुरुस्त कराए जाने की मांग की है ।