Tuesday, 15 September 2026 | 2:49 AM
भारत

सीतापुर : युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी के पद पर चयन से खुशी

सीतापुर : तहसील मिश्रिख क्षेत्र के पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुर नगर गांव की रहने वाली लड़की दीपिका यादव पुत्री मुंशी लाल यादव ने अपने क्षेत्र और अपने जिले का नाम रोशन किया, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी बनकर, उत्तर प्रदेश अधिनस्थ चयन आयोग की ओर से शुक्रवार को देर शाम पर
Share:
सीतापुर : युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी के पद पर चयन से खुशी
Read in your preferred language.

सीतापुर : तहसील मिश्रिख क्षेत्र के पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुर नगर गांव की रहने वाली लड़की दीपिका यादव पुत्री मुंशी लाल यादव ने अपने क्षेत्र और अपने जिले का नाम रोशन किया, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी बनकर, उत्तर प्रदेश अधिनस्थ चयन आयोग की ओर से शुक्रवार को देर शाम परिणाम घोषित किया गया, जैसे ही परिणाम घोषित हुआ वैसे ही गांव में पूरे खुशी की लहर दौड़ गई एक दूसरे को लोग मुबारकबाद देने लगे,
हमारे संवाददाता से खास बातचीत में दीपिका यादव ने अपने माता-पिता गुरुजनों के आशीर्वाद और सहयोग से मैं इस मुकाम पर पहुंची हूं, उन्हीं के आशीर्वाद से आज मुझे सफलता मिली है जिन्होंने हमेशा प्रेरणा दी है और अनुशासन से सफलता प्राप्त हुई है, मैं हमेशा पूरी लगन और कर्तव्यनिष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का निर्वाहन करूंगी, वही सीतापुर राष्ट्रीय मानवाधिकार सर्वेक्षण जिला अध्यक्ष शिवमंगल सिंह यादव ने मुबारकबाद दी, प्रदेश अध्यक्ष अटल बिहारी बजाज, अनिल कुमार, अनूप कुमार ,फुरकान,अरुण कुमार, मोहित कुमार, आदि लोगों ने मुबारकबाद दी l

ज्ञानेंद्र मौर्य जिला ब्यूरो रिपोर्ट/ सीतापुर