मिश्रिख/ सीतापुर:मिश्रिख क्षेत्र के बर्मी चौराहा स्थित एचपी महेश फिलिंग सेंटर से एक कार चालक द्वारा करीब 3000 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए वाहन लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। फिलिंग सेंटर संचालक ने थाना मिश्रिख में प्रार्थना पत्र देकर वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 09 अगस्त 2026 की रात करीब 3:30 बजे एक व्यक्ति मारुति सुजुकी एर्टिगा कार लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा। चालक ने वाहन में लगभग 3000 रुपये का पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरवाने के बाद चालक ने भुगतान नहीं किया और वाहन को तेज गति से चलाकर मौके से फरार हो गया।पेट्रोल पंप संचालक के अनुसार वाहन का नंबर UP 32 P 58 तक दिखा। जबकि नंबर प्लेट का कुछ हिस्सा स्पष्ट नहीं था। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज एवं वीडियो रिकॉर्डिंग पेट्रोल पंप पर उपलब्ध होने की बात भी प्रार्थना पत्र में कही गई है, जिससे घटना तथा वाहन की पहचान में मदद मिल सकती है।फिलिंग सेंटर मैनेजर विवेक ने थाना प्रभारी मिश्रिख को प्रार्थना पत्र देकर मामले को संज्ञान लेते हुए वाहन चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
सीतापुर:पेट्रोल पंप से 3000 रुपये का पेट्रोल भराकर बिना भुगतान किए फरार हुआ कार चालक, पुलिस से कार्रवाई की मांग
