सिद्धू मुसेवाला के पिता ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि, याद कर फैंस के भी छलक गए आंसू

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन ने पूरे देश को सदमें में डाल दिया। उनके जाने से हर कोई दुखी है। सिद्धू मूसेवाला का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। सिंगर के निधन ने परिवार के साथ-साथ सोशल मीडिया पर उनके फैंस को भी अन्दर से झकझोर दिया है। जहां सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद उनके पिता पूरी तरह से टूट गए तो वही अपने चहेते सिंगर को यूं दुनिया को अलविदा कहते देख फैंस की आंखें भी नम हो गई हैं और लगातार सोशल मीडिया पर लोग अपना दुःख जाहिर कर रहे हैं।
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा का वीडियो जैसे ही शेयर किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई और हर कोई वीडियो पर कमेंट करते हुए सिंगर के लिए न्याय मांगता हुआ नजर आया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह बहुत ही दिल तोड़ने वाला है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हम लीजेंड आपको बहुत याद कर रहे हैं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘पंजाब के लिए ये ब्लैक डे है’। एक यूजर ने तो ये तक कह दिया, ‘हम सिंगर को न्याय मिले ये चाहते हैं’। हर फैंस इमोजी और कमेंट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार को उनके गांव जवाहरके में गोलियां मारकर ह्त्या कर दी गई। एएनआई की रिपोर्ट की माने तो कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने कथित तौर पर एक फेसबुक पोस्ट में सिद्धू मूसे वाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। सिद्धू मूसेवाला के निधन की खबर ने सिर्फ फैंस को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों को भी हैरान कर दिया था। मशहूर सिंगर के निधन पर रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शोक जाहिर किया।