फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) जनपद के ग्राम करमचंदपुर (नगला चके) निवासी दफेदार सिंह के सुपुत्र राजीव शाक्य ने अपनी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के दम पर सफलता की नई उपलब्धि हासिल की है। विद्युत विभाग में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत राजीव शाक्य को पदोन्नति देकर जूनियर इंजीनियर (JE) बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है।
राजीव शाक्य की इस पदोन्नति को उनकी वर्षों की मेहनत, ईमानदारी, लगन और कार्य के प्रति समर्पण का सुखद परिणाम माना जा रहा है। टेक्नीशियन से जूनियर इंजीनियर के पद तक का सफर उनकी निरंतर मेहनत और बेहतर कार्यशैली को दर्शाता है।
उनकी इस सफलता पर शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय की गहराइयों से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वह अपने नए दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
राजीव शाक्य की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ ग्राम करमचंदपुर और क्षेत्र का भी मान बढ़ा है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है कि निरंतर मेहनत, लगन और समर्पण से सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं।
राजीव शाक्य को पदोन्नति पर एक बार फिर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।