Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
भारत

रायबरेली:एक कलमकार की कलम को लगा विराम, पत्रकार मुकेश यादव/ जितेंद्र यादव का संदिग्ध परिस्थिति मे पेड़ से लटका मिला शव

महराजगंज/रायबरेली संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी मौके पर हुई दर्दनाक मौत मामला महराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुसुढीं सागर पुर गांव रहने वाले जितेंद्र यादव उम्र 35 वर्ष जोकि सेमरा दर्पण अखबार/वेब पोर्टल में पत्रकार भी थे।मृतक जितेंद्र यादव चार बहनों में अकेले थे, और 3 वर्ष पहले उनकी प
Share:
रायबरेली:एक कलमकार की कलम को लगा विराम, पत्रकार मुकेश यादव/ जितेंद्र यादव का संदिग्ध परिस्थिति मे पेड़ से लटका मिला शव
Read in your preferred language.





महराजगंज/रायबरेली संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी मौके पर हुई दर्दनाक मौत मामला महराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुसुढीं सागर पुर गांव रहने वाले जितेंद्र यादव उम्र 35 वर्ष जोकि सेमरा दर्पण अखबार/वेब पोर्टल में पत्रकार भी थे।मृतक जितेंद्र यादव चार बहनों में अकेले थे, और 3 वर्ष पहले उनकी पत्नी छोड़ कर मायके चली गई थी, तब से वह अकेले ही अपने घर में अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहे थे।पत्रकार जितेंद्र यादव के माता-पिता वयस्क पुत्र के मृत्यु की खबर सुनी उनके ऊपर दुखो का पहाड टूट पडा। सुबह,सुबह जितेंद्र यादव का शव सचिवालय के पास चिलवल के पेड़ से लटकता हुआ मिला जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को लगी तो परिजनों में कोहराम मच गया माता पिता पुत्र को इस अवस्था में देखकर सन्न रह गए जितेंद्र यादव यादव अपने पिता रामसेवक और अपने माता का इकलौता पुत्र था।जितेंद्र कुमार की मृत्यु की सूचना जब स्थानीय पुलिस को दी गई तुरत मौके पर पहुंच कर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,और मृतक के परिवार को आश्वासन दिया कि अग्रिम कार्यवाही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।