प्रयागराज: “ऑपरेशन दहन” के तहत कमिश्नरेट प्रयागराज के नारकोटिक्स टास्क फोर्स अपराध शाखा व थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा 01 करोड़ 99 लाख 40 हजार रुपये/- कीमत की कुल 3.988 क्विंटल (398.8 कि0ग्रा0) अवैध मादक पदार्थ उच्च स्तरीय कमेटी के समक्ष अग्नि में किया गया विनष्ट ।

  • श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था महोदय) के निर्देशन में व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त अपराध व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नारकोटिक्स टास्क फोर्स अपराध शाखा व गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा कुल 398.8 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ का विधिवत विनष्टीकरण (दहन) किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 99 लाख 40 हजार रुपये/- है ।
  • विदित हो कि पूर्व में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के तस्करों पर कठोर प्रहार करते हुए भारी मात्रा में उक्त अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी की गई थी तथा संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई थी । इस संबंध में थाना नवाबगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
  • बरामद मादक पदार्थ को विधिक प्रक्रिया के तहत विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) परीक्षण हेतु भेजा गया था । प्राप्त परीक्षण परिणाम में बरामद माल के अवैध एन0डी0पी0एस0 पदार्थ (गांजा) होने की पूर्णतः पुष्टि हुई है । इस अभियोग में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा गहन विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष आरोप पत्र प्रेषित किया जा चुका है ।
  • बरामदशुदा इस भारी मात्रा के अवैध मादक पदार्थ के समूल निस्तारण हेतु कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष धारा-52A एन0डी0पी0एस0 एक्ट की विधिक कार्यवाही पूर्ण करवाई गई ।
  • माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के पश्चात, अग्रिम कार्यवाही के क्रम में श्रीमान पुलिस महानिदेशक (DGP), उत्तर प्रदेश एवं पुलिस महानिरीक्षक, एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (IGNTF) से विनष्टीकरण हेतु विधिवत अनुमति प्राप्त की गई । दहन (विनष्टीकरण) की इस वृहद कार्यवाही को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में नारकोटिक्स टास्क फोर्स (अपराध शाखा), कमिश्नरेट प्रयागराज की टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
  • सम्पूर्ण कार्यवाही में एन0डी0पी0एस0 एक्ट 2022 के अद्यतन प्राविधानों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 16.07.2026 को 03 घंटे की कड़ी मेहनत से इसी उच्च स्तरीय कमेटी के समक्ष तथा उनकी कड़ी निगरानी में सम्पूर्ण 398.8 अवैध मादक पदार्थ को भारी सुरक्षा घेरे के बीच वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मान्यता प्राप्त कर अग्नि में डालकर उसे पूर्ण रूप से दहन (जलाकर नष्ट) कर दिया गया ।

इस पूरी पारदर्शी और विधिक प्रक्रिया के दौरान उच्च स्तरीय कमेटी के रूप में निम्नलिखित अधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे-

  1. पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव, कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. प्र0नि0 पंकज अवस्थी, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  5. उ0नि0 सुरेश गिरि, प्रभारी नार्कोटिक्स टाक्स फोर्स आपराध शाखा मय टीम।
  6. व0उ0नि0 उमाकान्त थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  7. व0उ0नि0 उमेश कुमार, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  8. उ0नि0 सुन्दर श्याम दुबे, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  9. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार पाल, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  10. हे0मु0 चन्द्र शेखर यादव, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  11. का0 लोकेन्द्र चौधरी, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
  12. का0 शीलेष कुमार, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज । *जोन-गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस मादक पदार्थों के समूल नाश और तस्करों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर व निर्णायक विधिक कार्यवाही करने के लिए कटिबद्ध है ।*

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment