प्रयागराज: थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 04 अवैध देशी बम बरामद ।

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-280/2026 धारा-109(1)/115(2)/351(3) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 समीर पुत्र सगीर अहमद निवासी शाहगंज स्टेशन रोड कस्बा मऊआइमा थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-12.06.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत भेस्की पुल के पास से 04 अवैध देशी बम के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक-10.06.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0-08 महामाया कालोनी में आपसी पति पत्नी के विवाद में पति व अन्य रिश्तेदारों द्वारा मुकदमा वादिनी व उसकी बहन के साथ गाली-गलौज कर मार पीट करते हुए तमंचे से फायर किया गया था जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-280/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मो0 समीर पुत्र सगीर अहमद निवासी शाहगंज स्टेशन रोड कस्बा मऊआइमा थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 19 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-280/2026 धारा-109(1)/115(2)/351(3) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

बरामदगी का विवरण-
04 अवैध देशी बम ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्र0नि0 अनूप सरोज, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 राममिलन यादव, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. उ0नि0 गौतम कुमार, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. का0 महेश पाल, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  5. का0 श्रध्दांश अशोक, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment