Thursday, 05 November 2026 | 7:36 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, प्रदेश के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा

Share:
प्रयागराज, प्रदेश के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा
प्रयागराज, प्रदेश के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा,

प्रदेश के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह नवम्बर, 2026 में दिनांक 06.11.2026 से 30.11.2026 तक वितरण कराये जाने के निर्देश  के दृष्टिगत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आवश्यक वस्तुओं का निःशुल्क वितरण 06.11.2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 30.11.2026 तक नियमानुसार सम्पन्न होगा।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत जनपद के समस्त अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड गेंहू 14 किग्रा० व चावल 21 किग्रा० (कुल 35 किग्रा) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा ।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 02 किग्रा० गेंहू व 03 किग्रा० फोर्टिफाइड चावल (प्रति यूनिट 05 किग्रा० खाद्यान्न) का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।

जिन कार्डधारकों के अंगूठा ई-पास मशीन पर आधार प्रमाणीकरण में असफल हो जायेगे, उन्हें मोबाइल ओ०टी०पी० आधारित प्राक्सी के माध्यम से दिनांक 30.11. 2026 को वितरण किया जायेगा।

अतएव जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको को सूचित किया जाता है कि वे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत माह नवम्बर, 2026 में आवंटित खाद्यान्न (गेंहू एवं चावल) दिनांक 06.11.2026 से 30.11.2026 के मध्य उपरोक्तानुसार प्राप्त करें।

जिला पूर्ति अधिकारी 
प्रयागराज ।