Thursday, 05 November 2026 | 7:35 PM
उत्तर प्रदेश

डेंगू बुखार ने परिवार के अकेले चिराग को बुझा दिया

Share:
डेंगू बुखार ने परिवार के अकेले चिराग को बुझा दिया
कासगंज 
Dengue ने ली 12 साल के मासूम की जान, चंदे से हुआ इलाज, फिर भी नहीं बचा आनंद

गांव ढोलना में डेंगू बुखार से 12 वर्षीय  आनंद पुत्र सोनपाल की मौत हो गई। बुधवार को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मां ने बताया कि बेटे के इलाज के लिए उसने गांव ढोलना से चंदा लेकर पैसे जुटाए थे। पहले डॉ. अनुपम के यहां इलाज कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिर जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया 22/10/26 को अलीगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा था।

मां का कहना है कि पैसों की कमी की वजह से बच्चे का इलाज सही समय पर और अच्छे अस्पताल में नहीं हो पाया।

मृतक के पिता सोनपाल भट्टे पर काम करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, Smarty पर एक ही बेटा थाऔर एक बेटी है पूरे गांव में शोक की लहर है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अभी तक फाॅगिंग नहीं हुई है और न ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गांव में शिविर लगाया गया है स्वास्थ्य विभाग से डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग और साफ-सफाई कराने की मांग की है