प्रयागराज :
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा और नगर आयुक्त श्री सीलम साईं तेजा ने शनिवार को दशाश्वमेध घाट पहुंचकर गंगा के जलस्तर और निचले इलाकों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। 25 से 27 सितंबर के मध्य तेज हवा और भारी बारिश के पूर्वानुमान एवं चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने, संवेदनशील और निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोगों से तेज हवा और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है। पेड़, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स और जर्जर भवनों से दूरी बनाए रखने तथा नदी, घाट और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। बिजली गिरने की जारी चेतावनी के दृष्टिगत खुले मैदान और ऊंचे स्थानों से दूर रहे तथा प्रशासन की मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभाग पूरी तरह से सतर्क व अलर्ट रहें। जिलाधिकारी ने नगर निगम को दशाश्वमेध घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने घाट पर गहरे पानी के स्थान पर संकेतक व बैरिकेटिंग लगाये जाने तथा जल पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती विनीता सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री राजीव शुक्ला सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858