प्रयागराज : अपर जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों एवं आईजीआरएस की समीक्षा की

प्रयागराज, अपर जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों एवं आईजीआरएस की समीक्षा की

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को संगम सभागार में सभी अपर जिलाधिकारी के द्वारा उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ बैठक कर तहसीलवार राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते उनके द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सभी अपर जिलाधिकारी के द्वारा उनसे सम्बंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा पांच साल से अधिक पुराने वादो एवं पांच साल से अधिक अन्य राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि किसी भी कोर्ट में 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए तथा साथ ही साथ उन्होंने तीन वर्ष से अधिक लम्बित वादों एवं राजस्व से सम्बंधित अन्य प्रकरणों को भी शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने म्यूटेशन से सम्बंधित समयसीमा के उपरांत लम्बित सभी मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के सख्त निर्देश दिए है।

सभी उपजिलाधिकारियों को नियमित रूप से जनसुनवाई के समय कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का नियमानुसार उचित समाधान करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने न्यायालय में वादों की नियमित सुनवाई करने एवं वादों का शीघ्रता का निस्तारण करने हेतु कहा उन्होंने अभिलेख त्रुटि सुधार से सम्बंधित 1 वर्ष से लम्बित प्रकरणों को निस्तारित करते हुए शून्य किए जाने के निर्देश दिए है। तहसील में राजस्व से सम्बंधित ऐसे सभी प्रकरणों जिनमें खराब प्रगति है, उनमें सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि समयसीमा के उपरांत कोई भी प्रकरण लम्बित न रहे। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को पुराने लम्बित प्रकरणों को सूचीबद्ध कराने तथा प्रतिदिन राजस्व टीम भेजकर 5-5 प्रकरणों का निस्तारण करने का निर्देश दिया है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर के द्वारा आईजीआरएस प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गयी। बैठक में उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल से सम्बंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए जनपद की आईजीआरएस रैकिंग में सुधार लाए जाने हेतु सभी सम्बंधित अधिकारियों को आईजीआरएस प्रकरणों को प्राथमिकता पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता से वार्ता किए जाने तथा उसे संतुष्ट करते हुए संतोषजनक फीडबैक प्राप्त करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों की नियमित समीक्षा करने एवं उन्हें गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से स्वयं निस्तारित कराने केे निर्देश दिए है। उन्होंने निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता से बात करके फीडबैक अवश्य लिए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि आवेदकों से वार्ता किये जाने के पश्चात ही आख्या अपलोड की जाये एवं शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों से समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का न्यायोचित, गुणवत्तापूर्वक समाधान करने के लिए कहा है। अपर जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर एक ही शिकायतकर्ता के द्वारा बार-बार की जाने वाली शिकायतों को चिन्हित करते हुए सम्बंधित शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के द्वारा चिह्नित सभी बाढ चौकियों में आवश्यक व्यस्थाओं को अभी से दुरुस्त रखने तथा बाढ़ के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के कार्याे में तेजी लाए जाने तथा अंश निर्धारण से सम्बंधित कार्यों को शीघ्रता से समाप्त किए जाने के निर्देश दिया है। उन्होंने कृषक दुर्घटना से संबंधित समय सीमा के पश्चात लंबित मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।

   इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नजूल श्री संजय पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती विनीता सिंह, अपर अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे श्री संजीव कुमार शाक्य , सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment