Monday, 23 November 2026 | 2:28 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, 28 प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त होने पर सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई,

Share:
प्रयागराज, 28 प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त होने पर सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई,
प्रयागराज, 28 प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त होने पर सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई,

जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवस के 51 निस्तारित प्रकरणों का 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया परीक्षण,

प्रयागराज 21 नवंबर
        
      दिनांक 21.11.2026 (शनिवार) को तहसील कोरांव, प्रयागराज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी, प्रयागराज द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 51 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिसमें 28 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ।

     जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में सतही आख्या प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं संतोषजनक आख्या न प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस, चेतावनी निर्गत किये जाने के निर्देश दिये गये है जिसका विवरण निम्नवत् हैः-

      आशीष कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी वि०ख० कोरांव-कारण बताओं नोटिस,  राघवेन्द्र कुमार यादव लेखपाल तहसील कोरांव-प्रतिकूल प्रविष्टि, आनन्द मोहन सिंह ग्रा०वि०अधि० वि०ख० कोरांव-कारण बताओं नोटिस,  शशी प्रकाश यादव उप निरीक्षक कोरांव-चेतावनी, अजय कुमार साहू ग्राम पंचायत अधिकारी वि०ख० कोरांव-कारण बताओं नोटिस,  अजय कदम अवर अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय कोरांव-प्रतिकूल प्रविष्टि, अजय कुमार सिंह पटेल लेखपाल तहसील कोरांव-प्रतिकूल प्रविष्टि, मिथिलेश कुमार सरोज अवर अभियन्ता लघुडाल नहर खण्ड-प्रतिकूल प्रविष्टि, अविनाश कुमार यादव अवर अभियन्ता विद्युत उप केन्द्र कोरांव-चेतावनी, शुभम कुमार मिश्रा लेखपाल तहसील कोरांव-प्रतिकूल प्रविष्टि, ई० सत्यवीर सिंह अवर अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लो०नि०वि०-कारण बताओ नोटिस, विश्व प्रकाश लेखपाल तहसील कोरांव-कारण बताओ नोटिस,  दलजीत सिंह लेखपाल तहसील कोरांव-प्रतिकूल प्रविष्टि, अतुल तिवारी लेखपाल तहसील कोरांव-प्रतिकूल प्रविष्टि, सुश्री अंजू पटेल ग्राम विकास अधिकारी वि०ख० कोराँव-चेतावनी, राजेन्द्र यादव पूर्ति निरीक्षक कोरांव-कारण बताओ नोटिस,  शिव शंकर यादव उप निरीक्षक थाना कोरांव-प्रतिकूल प्रविष्टि, दीपक राजपूत उप निरीक्षक थाना कोरांव-कारण बताओ नोटिस, दुर्गेश प्रसाद लेखपाल तहसील कोरांव-कारण बताओ नोटिस,  आशीष सिंह उप निरीक्षक थाना-कोरांव-कारण बताओ नोटिस, निहाल गुप्ता उप निरीक्षक थाना कोरांव-कारण बताओ नोटिस, राम तिलक चकबंदी अधिकारी तहसील कोरांव-प्रतिकूल प्रविष्टि, ज्ञानेन्द्र प्रताप लेखपाल तहसील कोरांव-कारण बताओ नोटिस एवं रवि शंकर सरोज, लेखपाल, कोरांव-कारण बताओ नोटिस।