Monday, 23 November 2026 | 2:28 AM
उत्तर प्रदेश

फ़फर्रुखाबाद: तथागत सामाजिक समिति की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता पर हुआ मंथन

फर्रुखाबाद में तथागत सामाजिक समिति (TSS) की साप्ताहिक बैठक विजय मेडिकल स्टोर, पचपुखरा रोड पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक एकता, धम्म प्रचार, निःशुल्क कोचिंग, पुस्तकालय के लिए पुस्तक दान, पुराने कपड़ों के वितरण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य ने अपने दो वर्षों के संगठनात्मक कार्यों एवं प्रस्तावित फोन डायरेक्टरी की जानकारी साझा की।
Share:
फ़फर्रुखाबाद: तथागत सामाजिक समिति की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता पर हुआ मंथन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) तथागत सामाजिक समिति (TSS) की साप्ताहिक बैठक रविवार 22 नवम्बर 2026 को विजय मेडिकल स्टोर, रायपुर चौकी, पचपुखरा रोड, फर्रुखाबाद में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वेदराम शाक्य फौजी ने की, जबकि संचालन अंचल सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक के आयोजक विजय सिंह शाक्य, जिला किसान प्रकोष्ठ रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता, शिक्षा को बढ़ावा देने, धम्म के प्रचार-प्रसार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने समाज को संगठित करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति देने पर जोर दिया।
निःशुल्क कोचिंग और शिक्षा पर हुई चर्चा
बैठक में शिवकुमार शाक्य अध्यापक ने समाज के जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग व्यवस्था को आगे बढ़ाने तथा शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य संवारने पर अपने विचार रखे। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया।
शेर सिंह शाक्य जिला सचिव ने संगठन की मजबूती, पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की। रामवीर शाक्य जिला महासचिव ने धम्म के महत्व तथा उसके विचारों को समाज तक पहुंचाने पर अपने विचार व्यक्त किए।
सुरेंद्र सिंह शाक्य पुस्तकालय अध्यक्ष ने पुस्तकालय को समृद्ध बनाने के लिए पुस्तक दान अभियान चलाने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से पुराने कपड़े दान करने की पहल पर चर्चा की। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से इन सामाजिक कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
कालीचरन शाक्य जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ ने सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा समाज के लोगों को आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य ने दो वर्षों के कार्यों और फोन डायरेक्टरी की दी जानकारी
TSS के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य ने संगठन में अपने दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों एवं मीडिया गतिविधियों की जानकारी साझा की। उन्होंने शाक्य, कुशवाहा, मौर्य और सैनी समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने के उद्देश्य से तैयार की जा रही फोन डायरेक्टरी के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस डायरेक्टरी के माध्यम से समाज के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अन्य लोगों का परिचय और संपर्क विवरण एक स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सामाजिक संपर्क और संगठनात्मक समन्वय को मजबूती मिलेगी।
बैठक में संस्था संस्थापक एवं अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला महासचिव रामवीर शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, जिला सचिव संतोष कुमार शाक्य, घनश्याम शाक्य, जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ शिवकुमार शाक्य अध्यापक, पुस्तकालय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शाक्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य, जिला सचिव शेर सिंह शाक्य, पूर्व अध्यापक नन्हे लाल शाक्य, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी गुड्डू शाक्य, जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ कालीचरन शाक्य, रजनीकांत शाक्य, पूर्व एसआई आशाराम शाक्य, आकाश शाक्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के माध्यम से संगठन ने शिक्षा, सामाजिक सहयोग, धम्म, सामाजिक एकता और संगठन विस्तार जैसे विषयों को प्राथमिकता देते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।