Wednesday, 23 September 2026 | 12:38 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास विद्यालय (आश्रम पद्धति) ईश्वर शरण आश्रम, सलोरी के सुचारू संचालन के सम्बंध में गठित समिति की बैठक सम्पन्न*

Share:
प्रयागराज, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास विद्यालय (आश्रम पद्धति) ईश्वर शरण आश्रम, सलोरी के सुचारू संचालन के सम्बंध में गठित समिति की बैठक सम्पन्न*
Read in your preferred language.
*प्रयागराज, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास विद्यालय (आश्रम पद्धति) ईश्वर शरण आश्रम, सलोरी के सुचारू संचालन के सम्बंध में गठित समिति की बैठक सम्पन्न*

*जिलाधिकारी ने विद्यालय के सुचारू संचालन के सम्बंध में सम्बंधित विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*प्रयागराज 22 सितम्बर।*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में शत-प्रतिशत अनुदान पर संचालित विकास विद्यालय (आश्रम पद्धति) ईश्वर शरण आश्रम, सलोरी के सुचारू संचालन हेतु समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के सुचारू संचालन हेतु छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं मीनू के अनुसार भोजन दिये जाने, छात्रों को मूलभूत सुविधायें प्रदान किए जाने, विद्यालय के रख-रखाव हेतु प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा सदस्य नामित किए जाने, विद्यालय की साफ-सफाई हेतु नगर निगम से सदस्य नामित किए जाने, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा विद्यालय में प्रत्येक माह में एक बार चिकित्सा शिविर का आयोजन किए जाने, बायोमैट्रिक की उपस्थिति के आधार पर शिक्षकों का वेतन दिए जाने, विद्यालय में देर से आने वाले  शिक्षकों/कर्मचारियों को कठोर चेतावनी दिए जाने, विद्यालय में शिक्षण कार्य हेतु अच्छा वातावरण बनाने हेतु निर्देशित किया गया। अन्त में सभी सदस्यों द्वारा विद्यालय के कुशल संचालन हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों पर सहमति के साथ बैठक को समाप्त किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, उपनिदेशक, समाज कल्याण, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं विद्यालय कें प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

द दस्तक 24 
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858