द दस्तक 24 से उपेन्द्र पथिक द्वारा
वाराणसी, 13 अक्टूबर । वाराणसी के -बरजी में सुरेश पटेल(46वर्ष)के मृत्युपरांत 12 अक्टूबर को अर्जक पद्धति से शोक सभा आयोजित की गई । मा. राजबली यादव ने सभा की अध्यक्षता की और संचालन मा. जगत नारायण कश्यप(जिला अध्यक्ष, वाराणसी) ने किया।
सभा में यशकायी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित अर्जकों ने सम्मान प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट किया।इस प्रक्रिया में ग्राम और रिश्तेदारों के पुरुषों, महिलाओं व बच्चों ने हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में उपस्थित समाज सुधारक ने यशकायी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कुरितियों, पाखंड को त्यागने पर बल दिया।सम्बोधन करनेवालों में मा. रामजी वर्मा(राष्ट्रीय महामंत्री, अर्जकसंघ),मा. राजू पटेल(जिला मंत्री),मा.हीरा लाल(जिला कोषाध्यक्ष),मा. विष्णु देव सरोज, मा. चन्द्र शेखर सरोज(प्रधान पति,बरजी),डा. सेवा राम,मा. चन्द्र सेन सिंह(सदस्य, राष्ट्रीय समिति अर्जकसंघ)आदि लोग उपस्थित रहे।
मा. चन्द्र सेन सिंह(सदस्य,राष्ट्रीय समिति अर्जकसंघ)ने शोक प्रस्ताव पढ़ कर दो मिनट का मौन रखा।अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मा. राजबली यादव ने अपने विचार रखते हुए सभा के समापन की घोषणा कर दिया।