पीलीभीत : गोमती नदी के किनारे स्थित ग्रामों को किया जाये ओडीएफ प्लस-जिलाधिकारी।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में गंगा समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। गंगा समिति की समीक्षा बैठक के दौरान गोमती नदी के किनारे स्थित ग्रामों को ओडीएफ प्लस कराने के साथ साथ प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों, सचिवों के साथ बैठक करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि किसी ग्राम पंचायत में कोई बडा नाला गोमती नदी में जा रहा है तो उसके मुहाने पर कचरे की रोक हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गोमती नदी के किनारे जो व्यक्ति शौच हेतु जाते उनको जागरूक किया जाये यदि व्यक्ति न माने तो उन पर निर्धारित मानक के अनुरूप जुर्माना लगाया जाये। इसके साथ डीसी मनरेगा के निर्देशित किया गया कि 16 ग्राम पंचायतों के मजरों में तालाबों की सूची प्राप्त की जाये और उन्हें तालाब पर भी कार्य कराया जाये। उन्होंने कहा कि गोमती नदी के किनारे जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाये। उन्होंने कहा कि गोमती के किनारे जो भी वृक्षों का रोपण कराया गया है उनकी देखरेख कराना सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि गोमती नदी के 16 घाटों पर आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ध्वजारोहण किया जाये तथा घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ सामाजिक वानिकी, डीसी मनरेगा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।