Tuesday, 15 September 2026 | 2:49 AM
भारत

पीलीभीत : ग्रामीण को किया जिला अस्पताल रेफर,मुकदमा दर्ज

पूरनपुर।दरवाजे पर टुकटुक खडा करने को लेकर ग्रामीण का पड़ोसी से विवाद हो गया।पडोसी ने लाठी-डंडों से पीटने के बाद ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया।पुलिस ने चार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र निवासी शिव कु
Share:
पीलीभीत : ग्रामीण को किया जिला अस्पताल रेफर,मुकदमा दर्ज
Read in your preferred language.

पूरनपुर।दरवाजे पर टुकटुक खडा करने को लेकर ग्रामीण का पड़ोसी से विवाद हो गया।पडोसी ने लाठी-डंडों से पीटने के बाद ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया।पुलिस ने चार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र निवासी शिव कुमार ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले आकाश रोजाना उसके दरवाजे के सामने अपना टुकटुक खडा कर देता है।इससे जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।रविवार को आकाश ने फिर टुक टुक दरवाजे के सामने खड़ा कर दिया।जब ग्रामीण ने इसका विरोध किया तो आकाश ने गाली गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर आकाश ने अपने अन्य घर के लोगों को साथ लेकर हाथ में लाठी डंडे व धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस कर गाली गलौच शुरु कर दी।विरोध पर ग्रामीण को जमकर मारा पीटा।जान से मारने की नियत से बांका से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। घटना को लेकर खलबली मच गई।घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।कोतवाली पुलिस ने गांव पिपरिया निवासी शिवम गिरी,सोना देवी,आकाश,फुल गिरी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने,जानलेवा हमला करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।आरोपियों की तलाश की जा रही है।शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।