Tuesday, 15 September 2026 | 4:20 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : बीएचयू में प्रवेश होने परसभ्रांत लोगों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दी।

पूरनपुर। गांव महादिया के मजदूर के बेटे ने अपनी मेहनत पर सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर बीएचयू में एमएससी मैथ में प्रवेश पा लिया है। गांव के बेटे का बीएचयू में प्रवेश होने पर गांव का गौरव बढ़ाया है। क्षेत्र के कई सभ्रांत लोगों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दी। तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव महादिया निवा
Share:
पीलीभीत : बीएचयू में प्रवेश होने परसभ्रांत लोगों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दी।
Read in your preferred language.

पूरनपुर। गांव महादिया के मजदूर के बेटे ने अपनी मेहनत पर सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर बीएचयू में एमएससी मैथ में प्रवेश पा लिया है। गांव के बेटे का बीएचयू में प्रवेश होने पर गांव का गौरव बढ़ाया है। क्षेत्र के कई सभ्रांत लोगों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दी।
तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव महादिया निवासी पप्पू उर्फ जगन्नाथ के पुत्र विमल राठौर ने अपनी मेहनत पर संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) उत्तीर्ण कर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में एमएससी मैथ में प्रवेश पाया है। विमल राठौर की माता राजकुमारी एक गृहणी है। इनके पिता ने मजदूरी कर बच्चे की शिक्षा की ओर ध्यान देकर शुरू से ही खूब पढ़ाया। इनकी माता ने बताया कि मेरा पुत्र शुरू से ही बड़े स्कूल में पढ़ने का सपना देख रहा था। जिसमें पढ़ाई के प्रति दिन-रात उसकी हौंसला हफजाई माता समय-समय पर करती रहती थी। जिससे बेटे के चेहरे पर हर समय मुस्कान छाई रहे। इधर क्षेत्र के ओमप्रकाश राठौर, मथुरा प्रसाद, खानसिंह राठौर आदि कई सभ्रांत लोगों ने पहुंचकर बेटे व परिवार बालों को शुभकामनाएं दी।