पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की बैठक हुई सम्पन्न।

पीलीभीत / जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की समिति/निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा एवं व्यापार बन्धु समिति बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान समयान्तर्गत विभाग स्तर पर लम्बित आवेदन पत्र श्रम प्रवर्तन विभाग 10, कृषि विभाग 03, प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड 11, राजस्व 17, अग्निशमन 02, उ0प्र0 विद्युत परिषद 01, वाटमाप 01, रजिस्ट्रार फर्म सो0 एवं चिट्स 04 एवं आबकारी विभाग के 01 लम्बित पाए गए। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये लम्बित आवेदन पत्र का शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में एमओयू समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि जनपद में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के कुल 273 इकाईयों का एमओयू निवेशकों द्वारा हस्ताक्षरित किये गये थे। जिसके अन्तर्गत समयाग्रस्त इकाई/निवेशक जी0बी0सी0 रेडी 45 इकाईयों/परियोजनाओं का हस्ताक्षरित एमओयू निरस्त/पोर्टल से हटाने हेतु पत्र अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्अ यूपी लखनऊ को दिनांक 08.05.2025 को पत्र प्रेषित किया जा चुका है। वर्तमान में कुल 229 हस्ताक्षरित एमओयू परियोजनायें अवशेष हैं। वर्तमान समय में 28 इकाईयां उत्पादनरत है। बैठक में उपायुक्त उद्योग एवं उद्यमी मित्र को जनपद की रैंकिग में सुधारने एवं तथा निवेशकों की समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिये।
बैठक में यूपीसीडा औद्योगिक आस्थान भरा पचपेड़ा निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। इस दौरान उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि भरा पचपेड़ा में कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, जिसमें नाला निर्माण, रोड़ पार्क, साइन बोर्ड, वारवेल, वाटर एवं एसटीपी टैंक के कार्य को गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिये।
बैठक में उपस्थिति ए.वी.मौरी कम्पन्नी के प्रतिनिधि द्वारा एप्रोच रोड़ की समस्या बताई गई। उक्त के सम्बन्ध में यूपीसीडा के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया एप्रोज रोड़ का कार्य पूर्ण करा दिया गया है। मार्ग चौडीकरण के कार्य को तेजी के साथ पूर्ण कराने हेतु जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये।
बैठक में शिशिक्षुता प्रोत्साहन योजना की समीक्षा की गई, समीक्षा के दौरान आईटीआई प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा इस वर्ष अप्रेन्टिस का 300 लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष अभी तक 52 प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप हेतु विभिन्न कम्पनियों/उद्योग रखा जा चुका है।
बैठक में उपस्थित उद्यमी अश्वनी अग्रवाल द्वारा अवगत कराया गया कि आसाम चौराहे के पास चार-पॉच राइस मिले है जिनके आस पास पानी का भराव बना रहता है। उक्त के सम्बन्ध में उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 से समन्वय नाला निर्माण की लागत का आंगणन रिपोर्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराने व एनएचएआई के अधिकारियों से भी नाला निर्माण कराने में सहयोग हेतु वार्ता करने हेतु उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये।
मैसर्स जे0के0एस0 ड्रिप इरीगेशन इण्डस्ट्रीज प्रा0 लि0 द्वारा उद्योग चलाने हेतु बिजली एवं रोड की मरम्मत की समस्या बताई। बैठक में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि उधमी द्वारा लोन हेतु आवेदन किया गया परन्तु अभी तक लोन नही मिल सका है। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये कि अग्रणी जिला प्रबन्धक से वार्ता कर प्रकरण का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। मैसर्स वरदान महल पूरनपुर द्वारा होटल यूनिट हेतु ऋण आवेदन किया गया। उक्त के सम्बन्ध में उपायुक्त उद्योग को एलडीएम से सम्पर्क कर ऋण दिलवाना सुनिश्चित किया जाये।मुख्यमंत्री उद्यमी युवा विकास अभियान की समीक्षा की और एलडीएम को निर्देश दिये निर्धारित लक्ष्य के ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाये। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि 2488 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 2144 बैंकों को प्रेषित गये हैं एवं 383 आवेदन स्वीकृत तथा 338 आवेदनों का ऋण वितरण किया जा चुका है। इसके साथ ही उन्होंने जनपद में स्थापित वृहद/मिनी औद्योगिक आस्थानों के रिक्त शेेडों/भूखण्डों के आवंटन के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा अन्य विन्दुओं पर विचार विमर्श किया। इसके साथ ही अन्य विन्दुओं पर भी विचार विमर्श किया।
वाणिज्य बन्धु समिति की समीक्षा के दौरान व्यापारी बन्धु अर्जुन सिंह टहलानी द्वारा शहर में रंगीलाल जमनी रोड के किनारे गड्डे की समस्या बताई, अधिशासी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि रंगीलाल चौराहे से बिजली घर तक मरम्मत कार्य करा दिया गया तथा जमनी चौराहा से लाल रोड सड़क की मरम्मत हेतु कार्ययोजना तैयार गई है स्वीकृति उपरान्त मरम्मत कार्य करा दिया जायेगा। जेपी रोड़ से इमली चौराहे से मोतीराम चौराहे तक अतिक्रमण की समस्या बताई, अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये गये अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिये। बैठक में रामस्वरूप पार्क टंकी बनाई जा रही है जिसका बाउड्रीवाल 03 फुट आगे किया जा रहा है जिससे जाम की समस्या बताई, उक्त के सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी ने बताया कि उक्त वाटर कूलर जल निगम द्वारा लगाया गया है। बैठक में डिग्री कालेज चौराहा, छतरी चौराहा एवं रोडवेज के पास बने नालों की कनैक्टीविटी ठीक न होने की समस्या बताई। उक्त के सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों को अवगत कराया गया डिग्री कालेज व छतरी चौराहा पर नाला कनैक्टीविटी का कार्य पूर्ण करा लिया है तथा रोडवेज के पास बिजली का पोल हटाने के उपरान्त शीघ्र कार्य करा लिया जायेगा।
शहर में जर्जर खम्भो की समस्या बताई गई, अधिशासी अभियन्ता विद्युत द्वारा बताया गया कि शीघ्र ही खम्भों को बदलने का कार्य कराया जायेगा। व्यापारियों द्वारा अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। उक्त समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये आवश्यक कार्यवाही करते हुये कार्यों को पूर्ण कराया जाये।
बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), मुख्य चिकित्साधिकारी उपायुक्त उद्योग सहित अन्य अधिकारी एवं उद्योग/व्यापारी बन्धु के पदाधिकारी उपस्थित रहे।