Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में युवक ने हरदोई ब्रांच नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश

कलीनगर में कस्बे के वार्ड नंबर सात के रहने वाले कल्लू गुप्ता का पुत्र हरदोई ब्रांच नहर में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। कल्लू गुप्ता ने बताया है कि उनका 27 वर्षीय विवाहित पुत्र शाम लगभग 6:30 बजे घर से गया था। इसके बाद हरदोई ब्रांच पुल पर पहुंचा और नहर में छ
Share:
पीलीभीत में युवक ने हरदोई ब्रांच नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश
Read in your preferred language.

कलीनगर में कस्बे के वार्ड नंबर सात के रहने वाले कल्लू गुप्ता का पुत्र हरदोई ब्रांच नहर में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है।

कल्लू गुप्ता ने बताया है कि उनका 27 वर्षीय विवाहित पुत्र शाम लगभग 6:30 बजे घर से गया था। इसके बाद हरदोई ब्रांच पुल पर पहुंचा और नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद दो युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। मगर वे भी डूबने लगे। इस पर दोनों नहर से निकल आए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है। युवक के दो माह की एक पुत्री भी है।