यूपी में फिर मौमस में बड़ा बदलाव हुआ है। मार्च महीने में यह तीसरी बार है जब मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की सुबह बादलों से घिरी रही। सुबह 5:30 के बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। अंधेरा छा गया। इसके बाद गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। आज सुबह से वाराणसी और अयोध्या में बारिश हो रही है।
उधर, गुरुवार देर शाम नोएडा, मेरठ, बरेली और अलीगढ़ में बारिश हुई। फिलहाल पूरे मार्च के महीने में 29 मार्च तक 22.2 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश अब तक रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने 30 मार्च से 1 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में इस प्रकार का बदलाव देखने को मिल रहा है।
गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19.7°C अधिकतम 34.0°C रिकॉर्ड किया गया। आज अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहने का अनुमान है। गुरुवार को सबसे गर्म शहर हमीरपुर 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जबकि 5.0 °C के साथ नजीबाबाद यानी बिजनौर सबसे ज्यादा ठंडा दर्ज हुआ। इसके अलावा प्रयागराज 36.2, वाराणसी 35.5, झांसी 36.5, कानपुर नगर 35.8 और लखनऊ 34.0 अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वाराणसी में सुबह से बारिश हो रही है। आसमान में घने बादल छाए हैं। आज सुबह का औसत तापमान 22 °C दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, बदायूं, संभल, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, मैनपुरी, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली और बाराबंकी के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि मार्च के महीने में तीसरी बार मौसम ने करवट लिया है। मार्च के दूसरे सप्ताह में यूपी में बारिश हुई तो वहीं तीसरे सप्ताह में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। फिलहाल, 29 मार्च तक 22.2 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश अब तक रिकॉर्ड किया गया है।
वाराणसी में आज सुबह से रूक-रुककर बारिश हो रही है। आसमान में बादल छाए है। ठंडी हवाएं चल रही है। आज सुबह का औसत तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार का अधिकतम तापमान 36 °C और न्यूनतम 21 °C दर्ज किया गया था। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलेंगी।
अयोध्या में आज सुबह बारिश हुई। आज का औसत तापमान 15 °C दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 °C रहने का अनुमान है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी 24 घंटे में बारिश हो सकती है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी ही चलने की संभावना है।
मथुरा में गुरुवार देर रात बारिश हुई। सुबह से आसमान में बादल छाए है। ठंडी ठंडी हवा चल रही है। आज सुबह का औसत तापमान 21 °C दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार का अधिकतम तापमान 24 °C और न्यूनतम तापमान 18 °C रिकॉर्ड किया गया।
आगरा में देर रात बारिश हुई। आज सुबह धूप निकली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 °C और न्यूनतम तापमान 18.7 °C दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर बाद आसमान में बादल छाएंगे। इसके साथ ही आंधी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक अप्रैल को बादल छाए रहेंगे, दो अप्रैल को धूप निकलेगी। तीन अप्रैल को दोबारा बादल छा सकते हैं।
मेरठ में गुरुवार को शाम 7 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 4 बजे तक रुक रुक कर बारिश हुई। आज सुबह आसमान में बादल छाए है। गुरुवार को तेज हवा, धूल भरी आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली कट गई। जिससे लोग काफी परेशान हो गए।गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.2 °C और न्यूनतम तापमान 13.2 °C दर्ज किया गया।
बुधवार को अधिकतम तापमान 27.6 °C और न्यूनतम तापमान 13°C दर्ज किया गया था। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक दिन में अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि आज 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
उत्तर प्रदेश
27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, बिजनौर रहा सबसे ठंडा शहर, पढ़िए खबर
यूपी में फिर मौमस में बड़ा बदलाव हुआ है। मार्च महीने में यह तीसरी बार है जब मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।राजधानी लखनऊ में शुक्रवार
Read in your preferred language.