भारत के लिए कुश्ती में मेडल जीतकर विश्व स्तर पर पहचान बनाने वाले बजरंग पुनिया अब कुलविंदर कौर के समर्थन में आ गए हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई घटना में मंडी से भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने जोरदार तमाचा मारा। तमाचा इतनी जोर से मारा गया कि कंगना के गाल पर निशान भी पड़ गया था।दरअसल, कुलविंदर कौर कंगना के उन बयानों से नाराज थीं, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान कहा था कि खालिस्तानियों को 100-100 रुपए देकर बुलाया गया था। और उस समय आन्दोलन में मेरी माँ भी थी। इस बयान से नाराज कुलविंदर कौर ने कंगना का सामना होने पर उन्हें तमाचा जड़ दिया। इस घटना के बाद पंजाब के कई किसान नेता कुलविंदर कौर के समर्थन में और कंगना के खिलाफ हो गए हैं। अब पहलवान बजरंग पुनिया ने भी कुलविंदर कौर का समर्थन किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जब महिला किसानों के लिए अनाप शनाप बोला जा रहा था, तब नैतिकता सिखाने वाले लोग कहाँ थे! अब उस किसान माँ की बेटी ने गाल लाल कर दिया तो शांति का पाठ पढ़ाने आ गए। सरकारी जुल्म से किसान मारे गए तब यह शांति का पाठ पढ़ाना चाहिए था हुकूमत को! घटाएँ उठती हैं बरसात होने लगती है जब आँख भर के फ़लक को किसान देखता है।" इसके बाद, एक्स अकाउंट @kul_winderkaur ने लिखा, "मुझे नौकरी की फिक्र नहीं है, मां की इज्जत पर ऐसी हजारों नौकरियां कुर्बान हैं - कुलविंदर कौर।"
उत्तर प्रदेश
कंगना रनौत के चंडीगढ़ एअरपोर्ट पर तमाचा वाली महिला जवान का कुश्ती खिलाडी ने समर्थन किया
भारत के लिए कुश्ती में मेडल जीतकर विश्व स्तर पर पहचान बनाने वाले बजरंग पुनिया अब कुलविंदर कौर के समर्थन में आ गए हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई घटना में मंडी से भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने जोरदार तमाचा मारा। तमाचा इतनी जोर से मारा गया कि कंगना के गाल
Read in your preferred language.