Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
उत्तर प्रदेश

हरदोई में बच्ची के शरीर पर उभर रहे राम और राधे नाम का शब्द,डॉक्टर भी हैरान

मामला जिले के माधोगंज विकासखंड के सहिजना गांव का है।जहां देवेंद्र और ममता की चार संतानों में से दूसरे नंबर की बेटी आठ वर्षीय साक्षी है।साक्षी के शरीर पर बीते 15-20 दिनों से राम और राधे शब्द उभर रहे हैं।राम और राधे शब्द देखकर शुरू में तो परिवार के लोगों ने नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में इस बच्ची को लेक
Share:
हरदोई में बच्ची के शरीर पर उभर रहे राम और राधे नाम का शब्द,डॉक्टर भी हैरान
Read in your preferred language.

मामला जिले के माधोगंज विकासखंड के सहिजना गांव का है।जहां देवेंद्र और ममता की चार संतानों में से दूसरे नंबर की बेटी आठ वर्षीय साक्षी है।साक्षी के शरीर पर बीते 15-20 दिनों से राम और राधे शब्द उभर रहे हैं।राम और राधे शब्द देखकर शुरू में तो परिवार के लोगों ने नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में इस बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर भी इसे देखकर हैरान रह गए। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।यहां एक 8 वर्षीय बच्ची के शरीर पर धार्मिक नाम राधे-राधे और राम-राम शब्द उभर रहे हैं।इसे देखकर बच्ची के परिजन ही नहीं अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान हैं।हालांकि अभी तक किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों है।कोई इसे चमत्कार बता रहा है तो कोई दैवीय चमत्कार कह रहा है तो कोई स्किन रिएक्शन बता रहा है।हालांकि बच्ची के बाबा ने बताया कि उसकी पूजा पाठ में खूब रुचि है।इसलिए ऐसा हो रहा है।परिजनों का कहना है कि एक महीने से ये घटनाक्रम चल रहा है। बच्ची पूरी तरह से नॉर्मल है।