Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
UP News

फर्रुखाबाद में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत महिला पुलिस कर्मियों को किया गया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन पुलिस लाइन सभागार में किया गया। इस अवसर पर मिलिट्री हॉस्पिटल से मेजर गरिमा और मेजर शीना ने जनपदीय महिला पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं और जागरूकता की
Share:
फर्रुखाबाद में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत महिला पुलिस कर्मियों को किया गया जागरूक।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद फतेहगढ़ में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन पुलिस लाइन सभागार में किया गया। इस अवसर पर मिलिट्री हॉस्पिटल से मेजर गरिमा और मेजर शीना ने जनपदीय महिला पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं और जागरूकता की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, उचित आहार, मानसिक स्वास्थ्य, स्त्री रोग संबंधी बीमारियों की रोकथाम और समय पर उपचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही यह भी बताया कि एक स्वस्थ नारी ही परिवार और समाज की शक्ति का आधार होती है।

इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों ने भी विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करना भी रहा। मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।