Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
उत्तर प्रदेश

31 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन दौड़ का होगा आयोजन

केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी से सांसद कौशल किशोर ने बुधवार को राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में 31 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस महिला हाफ मैराथन द
Share:
31 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन दौड़ का होगा आयोजन
Read in your preferred language.

केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी से सांसद कौशल किशोर ने बुधवार को राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में 31 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस महिला हाफ मैराथन दौड़ में 18 साल से ऊपर की महिलाएं हिस्सा लेंगी।
31 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में होने वाले महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने देशवासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि सभी माताएं- बहने अधिक से अधिक संख्या में हाफ मैराथन में पहुंचकर समर्थन करें। पीएम मोदी की सरकार ने संसद में नारी शक्ति बंधन अधिनियम पारित किया है। उसके समर्थन में लखनऊ में प्रदेश भर से करीब 50 हज़ार महिलाएं शामिल होंगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने बताया कि 31 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे इस हाफ मैराथन की शुरुआत दुबग्गा चौराहे से की जाएगी और भिटोली तिराहे तक पहुंच कर वापस दुबग्गा चौराहे पर ही इस मैराथन की समाप्ति की जाएगी। इस मैराथन दौड़ के लिए 1 नवंबर से 15 दिसंबर तक महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं इसके बाद 20 दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्रतिभागी महिलाओं को चेस्ट नंबर अलॉट किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने बताया कि महिलाओं की इस हाफ मैराथन दौड़ में प्रथम विजेता को 3 लाख ,द्वितीय विजेता को 2 लाख और तृतीय विजेता को 1 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। और कल 73 महिलाओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।
जिनमें प्रथम 10 स्थान पर आने वाली महिलाओं को 21000 रुपए, द्वितीय 10 आने वाली महिलाओं को 11000 रुपए, तृतीय 10 आने वाली महिलाओं को 5100 रुपए, चतुर्थ 10 महिलाओं को 4100 रुपए, पंचम स्थान पर आने वाली 10 महिलाओं को 3100 रुपए , छठवीं पायदान पर आने वाली 10 महिलाओं को₹2100 और सातवीं पायदान पर आने वाली 10 महिलाओं को ₹1100 से प्रोत्साहित किया जाएगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने बताया कि हिसाब मैराथन में 18 वर्ष के ऊपर आयु की महिलाएं वेबसाइट www.abhiyankaushalka.org पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं और इस महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन को समर्थन करने के लिए महिलाएं पुरुष सभी धर्म और समाज के लोग 8055338897 नंबर पर मिस कॉल करके समर्थन कर सकते हैं इसके अलावा मैराथन से जुड़ी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800 203 1220 भी जारी किया गया है।