Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
उत्तर प्रदेश

77 साल में दुल्हन बनी महिला, अनोखी शादी को लेकर बोली 'अब करूंगी नई शुरुआत'

हाल ही में एक दिलचस्प खबर सामने आई है कि एक 77 वर्षीय महिला ने दूसरी शादी कर ली. महिला का नाम Dorothy 'Dottie' Fideli है. उनका कहना है कि इस शादी के बाद वह एक नई जिंदगी की शुरुआत करेंगी. इस शादी को सबसे अनोखा माना जा रहा है क्योंकि डॉटी ने किसी और से नहीं बल्कि खुद से ही शादी कर ली है. उनका कहना है
Share:
77 साल में दुल्हन बनी महिला, अनोखी शादी को लेकर बोली 'अब करूंगी नई शुरुआत'
Read in your preferred language.

हाल ही में एक दिलचस्प खबर सामने आई है कि एक 77 वर्षीय महिला ने दूसरी शादी कर ली. महिला का नाम Dorothy 'Dottie' Fideli है. उनका कहना है कि इस शादी के बाद वह एक नई जिंदगी की शुरुआत करेंगी. इस शादी को सबसे अनोखा माना जा रहा है क्योंकि डॉटी ने किसी और से नहीं बल्कि खुद से ही शादी कर ली है. उनका कहना है कि उन्हें पहली शादी में 40 साल तक बहुत दुख मिले थे.

अपनी शादी को लेकर Dorothy 'Dottie' Fideli ने बताया कि उनकी पहली शादी में उन्हें बहुत दुख मिले और अब वे नई शुरुआत करना चाहती हैं. डॉटी ने बताया कि भले काफी देरी हो गई है लेकिन मैंने आखिरकार अपने सपनों का शादी कर ही ली है जो कि उन्हें बेहद सुकून देने वाली है. डॉटी तीन बच्चों की मां हैं. महिला ने बताया कि उनकी पहली शादी 1965 में हुई थी जिसके ठीक बाद उनका पति काम पर चला गया और वे अपने घर आ गईं. 9 साल बाद उनका तलाक हो गया. कुल मिलाकर उन्होंने कभी शादीशुदा जीवन देखा ही नहीं था. उन्होंने बताया कि वह बीते 40 सालों से अकेले रह रही हैं और मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था. डॉटी अमेरिका में ओहियो के गोशेन में ओ'बैनन टेरेस रिटायरमेंट कम्युनिटी में रहने वाली हैं. डॉटी को सबसे पहले खुद से शादी करने का आइडिया अपनी एक दोस्त के जरिए आया. उसने एक टीवी शो में ऐसा कुछ देखा था. इसको लेकर डॉटी में अपने दोस्त से कहा, "तुम्हें पता है क्या, मैंने बाकी सब कुछ किया है. क्यों न मैं खुद से शादी कर लूं." यहीं से उन्हें खुद से शादी करने की प्रेरणा मिली थी.