पांच राज्यों में बुरी तरह हारी कांग्रेस पार्टी के भविष्य को लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। सभी अन्य पार्टियों ने भी कांग्रेस के खिलाफ हमला तेज कर दिया है। कल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। इसी बीच आज ममता का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक विवादित बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पागल आदमी को जवाब देना ठीक नहीं। पूरे भारत में कांग्रेस के 700 विधायक हैं लेकिन दीदी के पास क्या है?
अधीर रंजन ने आगे कहा कि कांग्रेस के पास विपक्ष के कुल वोट शेयर का 20% है। क्या दीदी के पास हैं? उन्होंने कहा कि बीजेपी को खुश करने और उसके एजेंट के रूप में काम करने के लिए ममता ऐसा कह रहीं है। प्रासंगिक बने रहने के लिए वह इस तरह की बातें कहती हैं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होती और उन्हें यह याद रखना चाहिए। ममता पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे बीजेपी को खुश करने के लिए गोवा गईं और कांग्रेस को हरा दिया।
बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा था कि अगर भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में हराना है तो पूरे विपक्ष को साथ मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि इन चुनावों ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है और 2024 में भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस की प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि जो राजनीतिक दल भाजपा से लड़ना चाहते हैं उन्हें साथ आना चाहिए। कांग्रेस के विश्वसनीयता खोने के चलते हम कांग्रेस पर निर्भर नहीं रह सकते।
भारत
ममता बनर्जी को अधीर रंजन चौधरी ने बताया पागल, कहा-कांग्रेस नहीं होती तो ममता पैदा न होती
पांच राज्यों में बुरी तरह हारी कांग्रेस पार्टी के भविष्य को लेकर अब कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। सभी अन्य पार्टियों ने भी कांग्रेस के खिलाफ हमला तेज कर दिया है। कल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। इसी बीच आज ममता का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने
Read in your preferred language.