Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
मनोरंजन

क्या ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर की सबसे लंबी फिल्म होगी

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ उनके करियर की सबसे लंबी फिल्म होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 2 मिनट का है। इससे पहले 2018 में रिलीज हुई रणबीर स्टारर संजू 2 घंटे 41 मिनट और 2011 में रिलीज हुई रॉकस्टार 2 घंटे 39 मिनट लंबी थी। वहीं इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गय
Share:
क्या ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर की सबसे लंबी फिल्म होगी
Read in your preferred language.

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ उनके करियर की सबसे लंबी फिल्म होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 2 मिनट का है।
इससे पहले 2018 में रिलीज हुई रणबीर स्टारर संजू 2 घंटे 41 मिनट और 2011 में रिलीज हुई रॉकस्टार 2 घंटे 39 मिनट लंबी थी।
वहीं इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि फिल्म का रन टाइम साढ़े 3 घंटे का है। पर अब चर्चा है कि मेकर्स ने इसे घटाकर 3 घंटे कर दिया है। हालांकि, अब तक इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
एनिमल को संदीप रेड्‌डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले संदीप के निर्देशन में बनी विजय देवरकोंडा स्टारर अर्जुन रेड्‌डी का रन टाइम भी 3 घंटे 2 मिनट ही था।
बाद में संदीप ने शाहिद कपूर को लेकर कबीर सिंह नाम से इसका हिंदी रीमेक बनाया था। कबीर सिंह का रन टाइम 2 घंटे 52 मिनट था।
मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म का नया गाना पापा मेरी जान भी रिलीज कर दिया है। यह एक इमोशनल ट्रैक है जिसे सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। सॉन्ग में रणबीर के किरदार के बचपन की भी झलक दिखाई गई है।
एनिमल एक गैंगस्टर ड्रामा है जिसकी कहानी बाप और बेटे के रिश्ते के बैक ड्रॉप पर बेस्ड है। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी। इसका क्लैश विक्की कौशल स्टारर ‘सैम बहादुर’ से होगा।