Tuesday, 15 September 2026 | 12:31 AM
मनोरंजन

क्यों लोगों को लगता है शादी और बच्चा होने के बाद कि अब आप काम नहीं करना चाहती: भूमिका चावला

भूमिका चावला ने एक इंटरव्यू में कहा है कि कई लोगों को ऐसा लगता है कि अगर आप पर्दे पर नजर नहीं आ रही हैl तब आपने शादी कर ली हैl आपको बच्चा हो गया है और अब आप काम नहीं करना चाहती हैl भूमिका चावला तेरे नाम, गांधी माई फादर और एम एस धोनी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैl उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम क
Share:
क्यों लोगों को लगता है शादी और बच्चा होने के बाद कि अब आप काम नहीं करना चाहती: भूमिका चावला
Read in your preferred language.

भूमिका चावला ने एक इंटरव्यू में कहा है कि कई लोगों को ऐसा लगता है कि अगर आप पर्दे पर नजर नहीं आ रही हैl तब आपने शादी कर ली हैl आपको बच्चा हो गया है और अब आप काम नहीं करना चाहती हैl भूमिका चावला तेरे नाम, गांधी माई फादर और एम एस धोनी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैl उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया हैl इसके अलावा वह दक्षिण की भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैंl
भूमिका चावला से इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'मैं बहुत महीन धागे पर चल रही हूंl एक जगह मुझे निर्माता और निर्देशकों के संपर्क में रहना पड़ता है ताकि वह समझ सके कि मैं काम कर रही हूं, अन्यथा कई बार अगर आप पर्दे पर नहीं दिखते तो लोगों को लगता हैl आपकी शादी हो गई हैl आपको बच्चा हो गया, अब आप काम नहीं करना चाहतीl ऐसे मौके पर सोशल मीडिया और पीआर बहुत काम आता हैl मैं लंबे समय से दक्षिण की फिल्मों में काम कर रही हूंl मैंने वहां कभी ब्रेक नहीं लिया हैl मैं वेब सीरीज करने के लिए भी तैयार हूंl'
भूमिका चावला ने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैंl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।

भूमिका चावला ने इस मौके पर अल्लू अर्जुन और प्रभास की भी सराहना कीl उन्होंने कहा कि दक्षिण के कलाकारों की फिल्में अब पूरे भारत और विदेश में भी चलती है जोकि अच्छी बात हैl उन्होंने दोनों के साथ काम करने की इच्छा भी जताईl