Tuesday, 15 September 2026 | 12:28 AM
मनोरंजन

किस वजह से रणवीर सिंह को बताया साकिब सलीम ने 'सेक्स का गोला', आइये जानते हैं

रणवीर सिंह को बताया बॉलीवुड के 'एनर्जी किंग' कहलाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का जन्मदिन 6 जून को होता है। बुधवार को रणवीर अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर फैन्स से लेकर सेलेब्स तक ने उन्हें जन्मदिन की खूब बधाई दीं। रणवीर सिंह को बॉलीवुड वर्ल्ड से लेकर स्पोर्ट्स सेलेब्स
Share:
किस वजह से रणवीर सिंह को बताया साकिब सलीम ने 'सेक्स का गोला', आइये जानते हैं
Read in your preferred language.

रणवीर सिंह को बताया बॉलीवुड के 'एनर्जी किंग' कहलाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का जन्मदिन 6 जून को होता है। बुधवार को रणवीर अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर फैन्स से लेकर सेलेब्स तक ने उन्हें जन्मदिन की खूब बधाई दीं। रणवीर सिंह को बॉलीवुड वर्ल्ड से लेकर स्पोर्ट्स सेलेब्स तक ने बर्थडे विश किया। वहीं रणवीर ने भी कई लोगों को बर्थडे विश का रिप्लाई किया। इस बीच अभिनेता साकिब सलीम (Saqib Saleem) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर को बर्थडे विश किया, जो काफी अलग अंदाज में रहा।
फिल्म 83 में रणवीर सिंह के साथ काम कर चुके अभिनेता साकिब सलीम ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साकिब ने काफी अलग अंदाज में रणवीर को बर्थडे विश किया। साकिब ने अपनी इंस्टा स्टोरी में रणवीर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'तू है सेक्स का गोला, गर्ल्स आर क्रे क्रे ऑफ्टर योर 16 इंच का डोला। अगर दुनिया के पेट में दर्द है, तो तू है हाजमोला, तुम हो गोल्ड बेबी, पूरा का पूरा पचास तोला। हैप्पी बर्थडे कप्तान।'
90 के दशक के सीरियल 'शक्तिमान' में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान की भूमिका निभायी थी। शक्तिमान को देश का पहला सुपरहीरो माना जाता है। हाल ही में शक्तिमान पर फिल्म का ऐलान किया गया था। सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस द्वारा पिछले दिनों एक टीजर जारी किया गया था। इस टीजर में फिल्म 'शक्तिमान' की पहली झलक दिखाई गई थी। हालांकि मेकर्स ने फिल्म के कलाकारों और निर्देशक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। चर्चा है कि 'शक्तिमान' के मेकर्स ने रणवीर सिंह को मुख्य भूमिका निभाने की पेशकश की है। हालांकि रणवीर ने किरदार के लिए हां कहा है या नहीं, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।बता दें कि रणवीर सिंह के खाते में कई हिट फिल्में शुमार हैं। बाजीराव मस्तानी से लेकर गली ब्वॉय और पद्मावत से लेकर सिम्बा तक में रणवीर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी का जलवा बिखेरा है। रणवीर आखिरी बार फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन ओटीटी रिलीज के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उसे पसंद किया। बात रणवीर की अपकमिंग फिल्मों की करें तो उनके खाते में सर्कस, बैजू बावरा, तख्त, सिंबा 2, अन्नियन रीमेक के साथ ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी शुमार है।