Tuesday, 15 September 2026 | 3:41 AM
भारत

आखिर क्यों हुआ क्रुणाल पांड्या का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक,

टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का ट्विटर अकाउंट लगता है हैक हो गया है। गुरुवार की सुबह से उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अजीबोगरीब ट्वीट्स हो रहे हैं। फैन्स इसको दीपक हूडा के टीम में चुने जाने से जोड़कर क्रुणाल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरी
Share:
आखिर क्यों हुआ क्रुणाल पांड्या का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक,
Read in your preferred language.

टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का ट्विटर अकाउंट लगता है हैक हो गया है। गुरुवार की सुबह से उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अजीबोगरीब ट्वीट्स हो रहे हैं। फैन्स इसको दीपक हूडा के टीम में चुने जाने से जोड़कर क्रुणाल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है। वनडे टीम में दीपक हूडा को भी जगह मिली है। आपको बता दें कि क्रुणाल और दीपक के बीच सार्वजनिक तौर पर लड़ाई हो चुकी है, ऐसे में फैन्स ने क्रुणाल के ट्विटर अकाउंट से हुए भद्दे ट्वीट्स को दीपक के सिलेक्शन से जोड़ दिया है।
क्रुणाल और हार्दिक पांड्या दोनों को ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। फैन्स ने मजे लेते हुए ट्विटर पर लिखा कि दीपक हूडा के टीम इंडिया में शामिल होते ही क्रुणाल का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। फैन्स ने ऐसे भी कमेंट्स किए कि क्रुणाल पांड्या पीकर ट्वीट्स कर रहे हैं और बाद में कह देंगे कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था।
जनवरी 2021 में दीपक हू़डा ने क्रुणाल पांड्या पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था, साथ ही कहा था कि इस क्रिकेटर ने उन्हें धमकी दी है कि वह उनका करियर खत्म कर देगा। जुलाई 2021 में दीपक ने बड़ौदा का साथ छोड़ दिया था। जनवरी में हूडा और क्रुणाल की लड़ाई के बाद बड़ौदा क्रिकेट संघ ने दीपक पर एक साल का बैन लगाया था।