Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव की साली को क्यों आना पड़ा मैनपुरी ?

सबसे हॉट कही जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने के लिए सपा और भाजपा पूरी ताकत से जुटी है। इन दिनों सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की पुत्री अदिति गांव-गांव संपर्क कर लोगों से मां के पक्ष मतदान करने की अपील कर रही हैं तो वहीं अब उनकी बहन भी चुनाव प्रचार के मैदान में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने नगर क
Share:
अखिलेश यादव की साली को क्यों आना पड़ा मैनपुरी ?
Read in your preferred language.

सबसे हॉट कही जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने के लिए सपा और भाजपा पूरी ताकत से जुटी है। इन दिनों सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की पुत्री अदिति गांव-गांव संपर्क कर लोगों से मां के पक्ष मतदान करने की अपील कर रही हैं तो वहीं अब उनकी बहन भी चुनाव प्रचार के मैदान में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने नगर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया और सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रत्याशी डिंपल यादव की पुत्री अदिति यादव प्रचार करती नजर आई तो वहीं अब यहां एक और नए चेहरे की भी एंट्री हो गई। ये नया चेहरा सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की छोटी बहन पूनम रावत का है। वह सेना में अधिकारी के पद पर नौकरी करती थीं। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने वीआरएस ले लिया है। शुक्रवार को पूनम रावत अपनी बहन डिंपल यादव के साथ सपा कार्यालय पहुंची। जहां डिंपल ने पार्टी पदाधिकारियों से उनकी भेंट कराई। इसके बाद वह सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह और जिलाध्यक्ष ज्योती मैसी के साथ चुनाव प्रचार में निकल गईं। उन्होंने नगर के आवास विकास, स्टेशन रोड, कचहरी रोड, करहल रोड पर घर-घर जाकर लोगों से सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।