Tuesday, 15 September 2026 | 7:21 AM
मनोरंजन

रणवीर के फ़ोन वॉलपेपर में किसकी फोटो, आलिया और बेटी की नहीं ?

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में रणबीर को टी सीरीज के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान उनके फोन के वॉलपेपर पर सबकी नजरें गई। दरअसल, रणबीर के मोबाइल वॉलपेपर पर कोई और नहीं बल्कि पिता व
Share:
रणवीर के फ़ोन वॉलपेपर में किसकी फोटो, आलिया और बेटी की नहीं ?
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में रणबीर को टी सीरीज के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान उनके फोन के वॉलपेपर पर सबकी नजरें गई। दरअसल, रणबीर के मोबाइल वॉलपेपर पर कोई और नहीं बल्कि पिता व दिवगंत एक्टर ऋषि कपूर की फोटो नजर आईं। जिसे देखने के बाद फैंस रणबीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लुक की बात करें तो रणबीर लम्बी दाढ़ी व्हाइट टीशर्ट और ब्लू डेनिम में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
बता दें 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 में निधन हो गया था। उन्हें कैंसर था। मौत से करीब 2 साल पहले उन्हें ल्यूकेमिया कैंसर हुआ था। जिसके लिए वह अमेरिका भी गए थे। मगर कैंसर से जंग वह जीत नहीं पाए। उनका एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया था।
इस साल रणबीर कपूर की एक नहीं बल्कि कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ चुका है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी लीड रोल प्ले कर रही हैं, वहीं, इसके अलावा एक्टर फिल्म, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी