Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
उत्तर प्रदेश

कौन है मेकअप आर्टिस्ट रिया का कातिल रिषभ ? जॉब ढूंढने आया था, लिव-इन में रहने लगा

मेकअप आर्टिस्ट रिया गुप्ता की हत्या एक शक के चलते हुई। लिव-इन पार्टनर रिषभ को लगता था कि रिया उससे सच्चाई छुपा रही है। शादी मुझसे करना चाहती है, लेकिन दूसरे लड़कों के साथ घूम रही है। वो भले ही रिया पर हाई-फाई लाइफ स्टाइल और बढ़ती पैसों की मांग का आरोप लगा रहा हो, लेकिन पुलिस पूछताछ में कुछ और राज खुलक
Share:
Read in your preferred language.

मेकअप आर्टिस्ट रिया गुप्ता की हत्या एक शक के चलते हुई। लिव-इन पार्टनर रिषभ को लगता था कि रिया उससे सच्चाई छुपा रही है। शादी मुझसे करना चाहती है, लेकिन दूसरे लड़कों के साथ घूम रही है। वो भले ही रिया पर हाई-फाई लाइफ स्टाइल और बढ़ती पैसों की मांग का आरोप लगा रहा हो, लेकिन पुलिस पूछताछ में कुछ और राज खुलकर आए। जो दिखाते हैं कि रिषभ को भी हाई-फाई लाइफ स्टाइल पसंद थी।
दरअसल, रिषभ प्रतापगढ़ के भदौरियन का पुरवा में रहता था। लखनऊ में वो जॉब ढूंढने आया था। यहां कृष्णानगर परिकल्पनगर में किराए के मकान में रहता था। उसको लग्जरी लाइफ पसंद थी। अक्सर वो गोमतीनगर की समिट बिल्डिंग में जाता था। अपने दोस्तों से कहता कि मैं राजा भइया का करीबी हूं।

खुद को रईस साबित करने के लिए खूब पैसे भी खर्च करता था। यही समिट बिल्डिंग में नवंबर 2022 में एक बार में पार्टी के दौरान उसकी मुलाकात रिया से हुई। रिषभ के भौकाल और रईसी अंदाज से रिया उसके करीब आ गई। दोनों की पहले दोस्ती हुई। फिर दोनों साथ में ही पार्टियों में आने-जाने लगे
फिर दोनों ने तय किया कि हमें साथ रहना चाहिए। क्रिस्टल पैराडाइज अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट लिया। लेकिन, धीरे-धीरे रिषभ के लिए रिया के खर्च उठाना मुश्किल होता चला गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि असल में एग्रीकल्चर में एमएससी करके लखनऊ आए रिषभ को जॉब नहीं मिली। उसके पिता सिंचाई विभाग में बाबू और भाई प्रतापगढ़ में ही एक स्कूल चलाते हैं।
रिषभ को पार्टियों में जाना पसंद था। अपने संबंध वो हाई क्लास लोगों से दिखाता था।
'रिया के झूठ और बढ़ती पैसों की मांग ने मुझे परेशान कर दिया था। वह कुछ दिनों से लुलु मॉल में मेकअप सैलुन खोलना चाहती थी। इसके लिए उसको रुपए चाहिए थे। शादी का दबाव भी बना रही थी। गुरुवार दोपहर हम फ्लैट में थे। हमारे बीच शादी को लेकर झगड़ा हुआ। उसने धमकी दी कि छोड़कर गए तो तुमको गोली मार दूंगी…नहीं तो खुद को गोली मार लूंगी।'
रिया बहुत कुछ पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार थी, वह जो दिखती थी वो थी नहीं…। उसने अपने जीवन की कई सच्चाई को छिपा रखा था। वह शादी का दबाव बना रही थी। जबकि रोज नए लड़कों से साथ घूमती थी। उसने मंगलवार को लग्जरी कार में बैठकर एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसको लेकर भी विवाद हुआ था। जब उसने मरने और मारने की धमकी दी तो गोली मार दी।
इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया,"सदर कैंट ओल्ड गोला बाजार की रहने वाली गीता गुप्ता ने हमें तहरीर सौंपी है। वो रिया की मां हैं। रिषभ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ पहले भी कृष्णानगर थाने में मारपीट और धमकी देने का एक केस दर्ज हुआ था।
रिया की मां गीता गुप्ता का कहा,"रिया लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं रहती थी। वह फ्लैट में अकेले रहती थी। कृष्णानगर में रहने वाले रिषभ सिर्फ मिलने आता था। उसने बेटी को फंसाया था। आर्थिक शोषण कर रहा था। उसके संबंध कई अन्य युवतियों से भी थे।"
इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक, शुक्रवार को रिया परिवार संग माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही यह वारदात हो गई। परिवार के 20 सदस्यों का टिकट था। परिजनों के मुताबिक पहले जम्मू जाने का कार्यक्रम 17 अगस्त का था, लेकिन रिया के कहने पर उसे 18 अगस्त कराया गया।
परिजनों के मुताबिक, मेकअप आर्टिस्ट रिया ने 2019 में पुष्पेंद्र सिंह बत्रा से लव मैरिज की थी। दोनों के अलगाव के बाद वह अकेले फ्लैट में रह रही थी। रिया के पिता शिव शक्ति गुप्ता मानसिक रोगी हैं। उनका इलाज चल रहा है। वह किसी से मिलते-जुलते नहीं हैं।
एडीसीपी दक्षिण शशांक सिंह के मुताबिक, हत्या के लिए इस्तेमाल हुई पिस्टल बरामद कर ली गई है। रिषभ का कहना है कि यह पिस्टल रिया की थी। जिसे वह अपने पास रखती थी। उसके इस दावे की जांच की जा रही ह