Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
भारत

बरेली -लूट की बड़ी घटनाओ की जिम्मेदार कौन है? पुलिस या प्रसाशन,या हमारी लापरवाही

बरेली जिले के थाना सिरौली मे अब तक की लूट की सबसे बड़ी घटना देखने मे आई है जिसने पूरे गांव को ही हिला कर रख दिया है। बीती रात की बात करें तो सिरौली थाना क्षेत्र की चौकी नबावपुरा के गांव लीलौर मे रवि सिंह पुत्र बनवारी सिंह के घर मे लुटेरों ने खुल कर आतंक मचाया। रवी सिंह और अन्य परिवार की माने तो अपने
Share:
बरेली -लूट की बड़ी घटनाओ की जिम्मेदार  कौन है? पुलिस या प्रसाशन,या हमारी लापरवाही
Read in your preferred language.

बरेली जिले के थाना सिरौली मे अब तक की लूट की सबसे बड़ी घटना देखने मे आई है जिसने पूरे गांव को ही हिला कर रख दिया है।
बीती रात की बात करें तो सिरौली थाना क्षेत्र की चौकी नबावपुरा के गांव लीलौर मे रवि सिंह पुत्र बनवारी सिंह के घर मे लुटेरों ने खुल कर आतंक मचाया।


रवी सिंह और अन्य परिवार की माने तो अपने परिजनों के साथ बिजली न आने के कारण छत पर सोने चले गये थे,
जब 2 बजे के करीब वह नीचे आए तो उन्हे घर के हालात देख कर बेहोशी आने लगी।
क्योकि घर का सब सामान तीतरबितर पड़ा था,और घर मे रखे,पत्नी और बहु के सोने के आभूषण गायब थे,इसके बाद पूरे परिवार मे इतनी बड़ी घटना से घर के साथ गांव मे भी दहशत फैल गयी।
बाइटकर्ता की माने तो यह क्षेत्र की सबसे बड़ी घटना जहां इतनी बड़ी लूट हुई है।
रवी ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने भी लुटेरों को जल्द पकड़ने का आशवसन् दिया है।