Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
उत्तर प्रदेश

सपा से देश के सबसे युवा सांसद बने पुष्पेंद्र सरोज कौन है ,आइये जानते है , इस रिपोटर ?

कौशाम्बी लोकसभा सीट से दिग्गज भाजपा नेता विनोद सोनकर को पराजित करने वाले पुष्पेंद्र सरोज देश के सबसे कम उम्र के सांसद निर्वाचित हुए हैं। इसी साल एक मार्च को उन्होंने 25 वर्ष की आयु पूरी की है। जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि कौशाम्बी की जनता ने नौजवान को सांसद बनाया है
Share:
सपा से देश के सबसे युवा सांसद बने पुष्पेंद्र सरोज कौन है ,आइये जानते है , इस रिपोटर ?
Read in your preferred language.

कौशाम्बी लोकसभा सीट से दिग्गज भाजपा नेता विनोद सोनकर को पराजित करने वाले पुष्पेंद्र सरोज देश के सबसे कम उम्र के सांसद निर्वाचित हुए हैं। इसी साल एक मार्च को उन्होंने 25 वर्ष की आयु पूरी की है। जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि कौशाम्बी की जनता ने नौजवान को सांसद बनाया है। यहां की समस्याओं को मैं संसद में उठाऊंगा। जनपद की जनता ने सबसे कम उम्र के युवा को चुनाव जिताकर एक इतिहास कायम किया है।

भाजपा प्रत्याशी को जनता ने मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। राजाभैया के सवाल पर कहा कि हमें सबका समर्थन और आशीर्वाद मिला है। हम सबके पास आशीर्वाद लेने के लिए गए थे और सबने आशीर्वाद दिया है। बता दें कि सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज की स्कूली शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित बोर्डिंग कॉलेज से हुई है। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने लंदन से बीकाम की डिग्री हासिल की है। पुष्पेंद्र संभवत: देश के सबसे युवा लोकसभा प्रत्याशी होंगे। इसी साल एक मार्च को ही उनकी उम्र 25 साल पूरी हुई है। कौशाम्बी संसदीय सीट से 28वें चरण तक में पुष्पेंद्र अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद सोनकर से एक लाख से अधिक मतों से आगे चल रहे थे।