Tuesday, 15 September 2026 | 3:52 AM
उत्तर प्रदेश

बाइक की टंकी में दारू तो पेट्रोल कहां था? तस्करी करने वाले लड़के का दिमाग देखकर जवान भी रह गये हैरान

आपने हाल ही में बेहद चर्चित रही फिल्म 'पुष्पा' में स्मगलिंग के अनूठे आइडिया देखे होंगे. असल जिंदगी में भी पुष्पा जैसा ही स्मगलिंग का एक अनूठा तरीका सामने आया है. इस स्मगलिंग का वीडियो देखकर आपका भी दिमाग ठीक वैसे ही चकरा जाएगा, जिस तरह स्मगलिंग कर रहे लड़के को पकड़ने के बाद उसकी बाइक की तलाशी लेने प
Share:
बाइक की टंकी में दारू तो पेट्रोल कहां था? तस्करी करने वाले लड़के का दिमाग देखकर जवान भी रह गये हैरान
Read in your preferred language.

आपने हाल ही में बेहद चर्चित रही फिल्म 'पुष्पा' में स्मगलिंग के अनूठे आइडिया देखे होंगे. असल जिंदगी में भी पुष्पा जैसा ही स्मगलिंग का एक अनूठा तरीका सामने आया है. इस स्मगलिंग का वीडियो देखकर आपका भी दिमाग ठीक वैसे ही चकरा जाएगा, जिस तरह स्मगलिंग कर रहे लड़के को पकड़ने के बाद उसकी बाइक की तलाशी लेने पर पुलिस फोर्स के जवानों का दिमाग चक्कर खा गया. बाइक के पेट्रोल टैंक में शराब भरकर स्मगल करने का यह वीडियो देखकर आप भी पूछने लगेंगे कि टंकी में दारू है तो फिर पेट्रोल कहां है? एक बजाज पल्सर बाइक के साथ एक छोटा लड़का दिख रहा है, जिसे कुछ पुलिसकर्मियों ने घेर रखा है. देखने में यह वीडियो नक्सलप्रभावित क्षेत्र का लग रहा है, जहां पुलिसकर्मी भी CRPF जवानों की तरह आर्मी जैसी ड्रेस पहनते हैं. पुलिसकर्मी उस लड़के से पूछताछ कर रहे हैं, जिसमें वह शराब की स्मगलिंग की बात स्वीकार करता है. शराब कहां है पूछने पर लड़का बाइक का पेट्रोल टैंक खोलकर दिखाता है, जिसमें ऊपर तक शराब भरी हुई है. लड़का बताता है कि वह यह शराब पेट्रोल टैंक से इंजन तक तेल पहुंचाने वाली टोंटी के जरिए निकालकर लोगों को बेचता है. इस पर पुलिकर्मियों का दिमाग चक्कर खा जाता है कि यदि पेट्रोल टैंक में शराब भरी है तो फिर पेट्रोल कहां है? वे यही सवाल लड़के से करते हैं, तो वह बाइक की बैठने की सीट खोलकर अंदर मौजूद जगह पर बनाई छोटी सी पेट्रोल टंकी दिखाता है, जिसका पाइप इंजन में गया हुआ है.

द दस्तक 24 न्यूज रिपोटर - अर्पित यादव