सलमान खान (Salman Khan) होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में मिले टीवी एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश सबके फेवरिट बन चुके हैं। कई टीवी शोज में एक साथ नजर आ चुकी इस जोड़ी को लेकर ढेरों फैन पेज बन चुके हैं और दर्शक अब दोनों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानते रहना चाहते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की शादी होगी?
तेजस्वी प्रकाश ने जब इन सवालों पर बात की गई तो उन्होंने बड़ी शालीनता से कहा, 'लोगों को करण को देखना पसंद है अगर मैं उसके साथ हूं, उन्हें अच्छा लगता है। तो ये सारा क्रेडिट मैं उसे देना चाहूंगी। जब भी हम साथ में बाहर होते हैं तो हर कोई करण को पहचानता है। कई बार ऐसा होता है जब लोग उससे कहते हैं कि तुम बिग बॉस (Bigg Boss) में बहुत कमाल के थे। तब मैं सामने बैठकर सोच रही होती हूं कि शो तो मैंने जीता था।'
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी को लेकर अभी तक तमाम तरह की खबरें आ चुकी हैं लेकिन अगर तेजा की मानें तो फिलहाल शादी का प्लान दूर-दूर तक नहीं है। तेजस्वी प्रकाश ने बताया, 'हम दोनों अभी काम कर रहे हैं। हम शादी कर रहे हैं या नहीं यह बात मैं पूरी तरह से करण पर छोड़ देती हूं और कहती हूं- प्लीज इस बारे में करण से बात करो।'
तेजस्वी प्रकाश ने कहा- मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। मुझे तो कोई रिंग नजर नहीं आती। क्या आपको आती है? तो प्लीज यह सवाल उससे पूछिए। बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी बिग बॉस हाउस में ही शुरू हुई थी और घर के अंदर ही दोनों के घरवालों ने भी उनसे बात कर ली थी। दोनों की शादी तय मानी जा रही है लेकिन कब दोनों एक दूसरे के साथ फेरे लेंगे यह सवाल अभी तक बना हुआ है।
Entertainment
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की कब होगी शादी?, जानिये
सलमान खान (Salman Khan) होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में मिले टीवी एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश सबके फेवरिट बन चुके हैं। कई टीवी शोज में एक साथ नजर आ चुकी इस जोड़ी को लेकर ढेरों फैन पेज बन चुके हैं और दर्शक अब दोनों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानते रहना चाहते हैं। लेकिन सबसे
Read in your preferred language.