लखनऊ में BJP के पूर्व पार्षद का वीडियो वायरल हुआ। इसमें रोड पर गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद में नेता ने अपशब्द कह दिए। मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने उनकी पिटाई कर दी।
पूरे मामले में ठाकुरगंज थाने की पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया है। पुलिस ने ऐसे किसी वीडियो की जानकारी से इनकार किया है। दरअसल, पूरा मामला रविवार देर रात का है। वीडियो में दिख रही घटना ठाकुरगंज में हुई थी।
वायरल वीडियो में दिख रही गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा है। जिसमें जो शख्स मौजूद है, उसके लिए वीडियो में लिखा गया है कि ये पूर्व पार्षद अतुल है। वीडियो में गाड़ी हटाने को लेकर बहस होती है। फिर वह गाड़ी से उतरकर मारने के लिए दौड़ता है। इतने में युवक वीडियो बनाने लगाता है।
जिसके बाद विवाद और बढ़ जाता है। वह फोन छीनने की कोशिश भी करता है। इसी बीच बीच महिला उनसे मारपीट शुरू कर देती है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार पुराने लखनऊ के सआदतगंज का है। फिलहाल पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है।
उत्तर प्रदेश
नेता ने अपशब्द कह दिए तो महिला ने जड़ा तमाचा, पढ़िए खबर
लखनऊ में BJP के पूर्व पार्षद का वीडियो वायरल हुआ। इसमें रोड पर गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद में नेता ने अपशब्द कह दिए। मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने उनकी पिटाई कर दी। पूरे मामले में ठाकुरगंज थाने की पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया है। पुलिस ने ऐसे किसी वीडियो की जानकारी से इनकार किया ह
Read in your preferred language.