Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
मनोरंजन

रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर की सीता रामम कब और कौन से ओटीटी पर हिंदी में देखें?

बीते कुछ वक्त में साउथ इंडियन फिल्मों को हिंदी पट्टी के दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। इस लिस्ट में तेलुगु फिल्म 'सीता रामम' (Sita Ramam) का भी नाम शामिल है। दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) अभिनीत 'सीता रामम', पांच अगस्त को सिनेमाघरो
Share:
रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर की सीता रामम कब और कौन से ओटीटी पर हिंदी में देखें?
Read in your preferred language.

बीते कुछ वक्त में साउथ इंडियन फिल्मों को हिंदी पट्टी के दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। इस लिस्ट में तेलुगु फिल्म 'सीता रामम' (Sita Ramam) का भी नाम शामिल है। दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) अभिनीत 'सीता रामम', पांच अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और हिट साबित हुई थी। इसके बाद सितंबर में मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था, हालांकि हिंदी वर्जन के लिए दर्शकों का इंतजार लंबा था, जो अब पूरा हो गया है।
तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सीतारामम' का हिंदी वर्जन, 18 नवंबर से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध होगा और सोशल मीडिया पर हिंदी भाषा वाले फैन्स इसको लेकर काफी एक्साइटिड हैं और सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं सलमान ने कहा कि वह 'सीतारामम' जैसी फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। अभिनेता ने एक बयान में कहा, 'यह फिल्म देखने में शानदार है, यही वजह है कि इसने दर्शकों के दिल में जगह बनायी है। मुझे यकीन है कि डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी में होने के कारण इसे अधिक लोग देख सकेंगे।''सीतारामम' के जरिए तेलुगु सिनेमा में कदम रखने वालीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने कहा कि वह ऑवर द टॉप (ओटीटी) मंच पर दर्शकों को अपनी फिल्म दिखाने के लिए रोमांचित हैं। मृणाल ने कहा, ''मैं उत्साहित हूं कि अब दर्शक डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म को हिंदी में देखेंगे तथा सीता और राम की कहानी में रूचि लेंगे।'' बता दें कि 'सीतारामम' राजकुमारी नूरजहां उर्फ सीता महालक्ष्मी (मृणाल ठाकुर) और लेफ्टिनेंट राम (दुलकर सलमान) के बीच पत्रों के माध्यम से एक प्रेम कहानी बयां करती है। जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) द्वारा प्रस्तुत फिल्म का स्वप्ना सिनेमाज़ और वैजंती मूवीज़ ने निर्माण किया है।