Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
भारत

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा के भाले की लंबाई कितनी है? कितना है वजन और कीमत ?

क्‍या आपने कभी सोचा है पूरी दुनिया में अपने भाले से नाम कमाने वाले नीरज चोपड़ा के भाले की लंबाई कितनी है, तो आपको बता दें कि जेवलिन थ्रो के खेल में पुरुषों के भाले का वजन 800 ग्राम होता है, वहीं महिलाओं के भाले का वजन 600 ग्राम होता है. ऐसे में नीरज चोपड़ा के भाले का वजन भी गेम के नियमानुसार 800 ग्र
Share:
भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा के भाले की लंबाई कितनी है? कितना है वजन और कीमत ?
Read in your preferred language.

क्‍या आपने कभी सोचा है पूरी दुनिया में अपने भाले से नाम कमाने वाले नीरज चोपड़ा के भाले की लंबाई कितनी है, तो आपको बता दें कि जेवलिन थ्रो के खेल में पुरुषों के भाले का वजन 800 ग्राम होता है, वहीं महिलाओं के भाले का वजन 600 ग्राम होता है. ऐसे में नीरज चोपड़ा के भाले का वजन भी गेम के नियमानुसार 800 ग्राम ही है. इसी तरह अगर नीरज चोपड़ा के भाले की लंबाई की बात करें तो जेवलिन थ्रो के लिए किसी भी पुरुष एथलीट के भाले की लंबाई 2.6 से 2.7 मीटर तक होती है जबकि महिला एथलीट के भाले की लंबाई 2.2 से 2.3 मीटर होती है. यूं तो नीरज चोपड़ा के भाले की कीमत का कोई अनुमान नहीं है लेकिन वर्ष 2022 की ई नीलामी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नीरज चोपड़ा के भाले को 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा था. वैसे ई कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म्‍स पर भाले की कीमत उसकी लंबाई और वजन पर आधारित होती है. जैसा भाला आप लेना चाहेंगे, वैसी कीमत आपको देनी होगी.