Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
भारत

जो बांग्लादेश में हो रहा वह भारत में भी हो सकता है' सलमान खुर्शीद के इस बयान पर हो गया घमासान

भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद पूरी दुनिया की नजर बांग्लादेश पर है। वहीं बांग्लादेश में फैली इस अराजकता का असर अब भारतीय राजनीति पर भी दिख रहा है, जहां कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के एक बयान ने पूरे देश की सियासत में गर्माहट ला दी है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बांग्लादेश
Share:
जो बांग्लादेश में हो रहा वह भारत में भी हो सकता है' सलमान खुर्शीद के इस बयान पर हो गया घमासान
Read in your preferred language.

भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद पूरी दुनिया की नजर बांग्लादेश पर है। वहीं बांग्लादेश में फैली इस अराजकता का असर अब भारतीय राजनीति पर भी दिख रहा है, जहां कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के एक बयान ने पूरे देश की सियासत में गर्माहट ला दी है।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बांग्लादेश की भयावह स्थिति को लेकर एक विवादित बयान दिया है। सलमान खुर्शीद ने कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है वह भारत में भी हो सकता है। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद पूरे देश में इसका विरोध होना शुरू हो चुका है खासकर बीजेपी ने संबित पात्रा , बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, आदि नेता सलमान के इस बयान पर जबरदस्त पलटवार किया है।