Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
मनोरंजन

क्या है आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की वेडिंग ड्रेस से लेकर गेस्ट लिस्ट, जानें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं। दोनों की शादी का सेलिब्रेशन इसी हफ्ते से शुरू हो जाएगा और 14 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच खबर आ रही है कि दुल्हा और दुल्हन के कपड़े भी उनके घर पहुंच चुके हैं। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर
Share:
क्या है आलिया भट्ट और रणवीर कपूर की वेडिंग ड्रेस से लेकर गेस्ट लिस्ट, जानें
Read in your preferred language.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं। दोनों की शादी का सेलिब्रेशन इसी हफ्ते से शुरू हो जाएगा और 14 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच खबर आ रही है कि दुल्हा और दुल्हन के कपड़े भी उनके घर पहुंच चुके हैं। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुईं है। इसके साथ ही वेडिंग को लेकर कई तरह की अपडेट्स सामने आ रही हैं। जिसकी पूरी डिटेल्स आपको यहां पर पढ़ने को मिलेगी।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी पर सब्यासाची का आउटफिट पहनेंगे, क्योकि रणबीर के घर के बाहर जो बैग डिलीवर हुआ है उसमें सब्यसाची का नाम लिखा है और इसमें ब्राइड व ग्रूम दोनों के कपड़े हैं।
शादी के पहले कपूर फैमिली का मंबई के चेंबूर में स्थित आरके स्टूडियो को लाइट्स के साथ किसी दुल्हन की तरह सजाया गया है। जिसकी कई सारे वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।
इस बीच आरके स्टूडियो को सफेद पर्दो से चारों तरफ से कवर करते हुए भी देखा गया, ताकि शादी के दौरान प्राइवेसी बनी रहे।
रणबीर और आलिया ने अपनी शादी के लिए मुंबई के बेस्ट सेक्योरिटी सर्विस को हायर किया है। लगभग 200 सेक्योरिटी गार्ड्स आरके स्टूडियो और रणबीर के वास्तु रेजीडेंस के बाहर निगरानी करेंगे और इसके साथ ही ड्रोन कैमरे भी पैटरोलिंग करेंगे। आलिया के भाई राहुल भट्ट भी सेक्योरिटी को इंचार्ज करेंगे

14 से 17 अप्रैल तक चलने वाले इस वेडिंग सेलिब्रेशन में बैचलर पार्टी, हल्दी, मेहंदी और कॉकटेल पार्टी जैसे सेलिब्रेशन होंगे। खबरों के अनुसार यह सभी फंक्शन आरके हाउस में होंगे, जबकि शादी रणबीर के वास्तु स्थित घर पर होगी। शादी का रिशेप्शन अप्रैल के अंत में होने की उंम्मीद है।