Tuesday, 15 September 2026 | 2:32 AM
भारत

राहुल गाँधी की सदस्यता खत्म होने पर क्या बोले शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने संबंधी मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो जैसा करता है, उसे उसका वैसा ही परिणाम भोगना पड़ता है। श्री चौहान ने रामचरित मानस की एक चौपाई का संदर्भ देते हुए संवाददाताओं से कहा, “कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो
Share:
राहुल गाँधी की सदस्यता खत्म  होने पर क्या बोले शिवराज सिंह चौहान
Read in your preferred language.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने संबंधी मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो जैसा करता है, उसे उसका वैसा ही परिणाम भोगना पड़ता है।
श्री चौहान ने रामचरित मानस की एक चौपाई का संदर्भ देते हुए संवाददाताओं से कहा, “कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करहि सो तस फल चाखा”। अर्थात जो जैसा करता है, उसे वैसा परिणाम भोगना पड़ता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गांधी ने जो किया, उसका परिणाम भुगता है।