Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
भारत

क्या बोले भाई वरुण गांधी पर राहुल, पढ़िए खबर

राहुल गांधी ने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा सांसद और अपने चचेरे भाई वरुण को लेकर बयान दिया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरुण को यात्रा में शामिल करने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर राहुल ने कहा- वो यहां चलेंगे तो उनको समस्या हो जाएगी। मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा से नहीं मिलती। मैं RSS के ऑ
Share:
क्या बोले भाई वरुण गांधी पर राहुल, पढ़िए खबर
Read in your preferred language.

राहुल गांधी ने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा सांसद और अपने चचेरे भाई वरुण को लेकर बयान दिया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरुण को यात्रा में शामिल करने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर राहुल ने कहा- वो यहां चलेंगे तो उनको समस्या हो जाएगी। मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा से नहीं मिलती। मैं RSS के ऑफिस कभी नहीं जा सकता। आपको मेरा गला काटना पड़ेगा।
राहुल ने आगे कहा- मैं वरुण से प्यार से मिल सकता हूं, उनको गले लगा सकता हूं, लेकिन उनकी विचारधारा मुझे मंजूर नहीं। मेरी लड़ाई विचारधारा की है। वरुण करीब दो सालों से अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाते दिख रहे हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। साथ ही कहा था कि केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े विभागों में एक करोड़ पद खाली हैं।