Tuesday, 15 September 2026 | 3:22 AM
उत्तर प्रदेश

IPL मैच के चलते इकाना क्रिकेट स्टेडियम से जुड़े रास्तों में क्या बदलाव हैं, पढ़िए

भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL का दूसरा मैच है। इसके चलते लखनऊ में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज ट्रैफिक बदला रहेगा। DCP ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया कि शनिवार को होने वाले IPL मैच के दौरान दोपहर दो बजे से मैच समाप्ति तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। कमता चौर
Share:
Read in your preferred language.

भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL का दूसरा मैच है। इसके चलते लखनऊ में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज ट्रैफिक बदला रहेगा। DCP ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया कि शनिवार को होने वाले IPL मैच के दौरान दोपहर दो बजे से मैच समाप्ति तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।
कमता चौराहे से कानपुर रोड को जाने वाले वाहन अहिमामऊ रैम्प से नीचे नहीं उतरेंगे। यह वाहन सीधे शहीदपथ के रास्ते जाएंगे।
अहिमामऊ चौराहे से यू-टर्न लेकर वाहन गोमतीनगर की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन शहीदपथ से मेदांता हास्पिटल से यू-टर्न लेकर जाएंगे।
अहिमामऊ रैम्प से उतरकर बायीं ओर जा सकेंगे। पलासियों की ओर नहीं जा सकेंगे।
सुलतानपुर रोड से आने वाले वाहन
सुलतानपुर की ओर से आने वाले वाहन अहिमामऊ चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन अमूल तिराहे से लूलू माल के रास्ते शहीद पथ से जाएंगे।
सुलतानपुर रोड से पुलिस मुख्यालय की ओर जाने वाले वाहन एचसीएल तिराहे से प्लासियो अंडरपास के रास्ते नहीं जा सकेंगे। यह वाहन अहिमामऊ चौराहे से दाहिने मुड़कर जाएंगे।
यह रास्ते रहेंगे वन-वे
इकाना स्टेडियम व पलासियो मॉल के पास मैच समाप्ति तक एकल दिशा मार्ग रहेगें।
पीएचक्यू की तरफ के वाहन अहिमामऊ सर्विस रोड पर नहीं आ सकते बल्कि अहिमामऊ से सर्विस लेन एकल दिशा मार्ग रहेगी।
मैच समाप्ति के बाद सभी वाहन अहिमामऊ एवं पलासियो अंडरपास से होकर जा सकेंगे। ये केवल जाने के लिए होगा।
नो पार्किंग जोन
वाटर टैंक तिराहे से पलासियो मॉल की सड़क नो पार्किंग जोन होगी। यहां पर पार्क होने वाली गाड़ियों को क्रेन से हटाकर उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
इकाना स्टेडियम व पलासियो मॉल के सामने कोई पार्किंग जोन नहीं होगा।
अहिमामऊ चौराहे पर जी-20 तिराहा एवं पीएचक्यू की सर्विस लेन नो पार्किंग जोन होगी।
इकाना के सामने का रैम्प पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
पार्किंग व्यवस्था में पहले आये पहले पाये नियम के तहत वाहनों की पार्किंग होगी।
दर्शकों क्यूआर कोड से पार्किंग स्थल देख सकेंगे
दर्शक अपने टिकट में अंकित पार्किंग का क्यूआर कोड स्कैन करके पार्किंग व रूट की जानकारी मोबाइल पर ले सकेंगे।
वाहन पास की पार्किंग पूर्व निर्धारित पार्किंग स्थल पर की जाएगी, जो पास मे अंकित होगा व रंग के हिसाब से मैप में अंकित है।
दर्शकों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था में पहले आये पहले पाये नियम के तहत ही वाहनों की पार्किंग की