Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
मनोरंजन

श्वेता तिवारी पर राजा चौधरी ने लगाया क्या आरोप, आइये जानते हैं

राजा चौधरी और उनकी गर्लफ्रेंड रहीं श्रद्धा शर्मा अब अलग हो गए हैं। श्रद्धा ने हाल ही में आरोप लगाया था कि राजा चौधरी को शराब की लत है और वह उनके साथ हिंसक हो जाते हैं। वह रिहैब सेंटर भी गए थे। इससे पहले श्वेता तिवारी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और उनसे तलाक ले लिया। राजा चौधरी की दूसरी पत्
Share:
श्वेता तिवारी पर राजा चौधरी ने लगाया क्या आरोप, आइये जानते हैं
Read in your preferred language.

राजा चौधरी और उनकी गर्लफ्रेंड रहीं श्रद्धा शर्मा अब अलग हो गए हैं। श्रद्धा ने हाल ही में आरोप लगाया था कि राजा चौधरी को शराब की लत है और वह उनके साथ हिंसक हो जाते हैं। वह रिहैब सेंटर भी गए थे। इससे पहले श्वेता तिवारी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और उनसे तलाक ले लिया। राजा चौधरी की दूसरी पत्नी का नाम श्वेता सूद है। उनसे भी वह अलग हो चुके हैं। भोजपुरी फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुके राजा चौधरी ने अब माना कि उन्हें शराब की लत है और छुटकारा पाने के लिए उन्होंने इलाज भी कराया।
राजा चौधरी की एक्स गर्लफ्रेंड श्रद्धा शर्मा के इंटरव्यू के बाद अब उन्होंने ईटाइम्स से बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने वो इंटरव्यू पढ़ा। हां मुझे पीने की समस्या है। मेरे साथ केवल यही इश्यू है। मैंने कई डॉक्टरों और मनोचिकित्सकों को दिखाया है।' राजा चौधरी ने आगे बताया कि वह अभी भी अपना इलाज करा रहे हैं।‘
लॉकडाउन में राजा चौधरी उत्तर प्रदेश में अपने माता-पिता के साथ रह रहे थे। उनका कहना है कि अगर आप कुछ नहीं करते हैं तो इज्जत भी कम हो जाती है। उनके माता-पिता ने उनसे वापस मुंबई जाने के लिए कहा। राजा चौधरी ने बताया उनकी जिंदगी तब बदल गई जब श्वेता तिवारी उनसे अलग हो गईं। उनकी इमेज खराब हुई लेकिन वो ऐसे नहीं हैं।
जब राजा चौधरी से पूछा गया कि क्या वह अपनी बेटी पलक तिवारी के साथ संपर्क में हैं तो वो कहते हैं, ‘हां लेकिन भगवान की कृपा से वह बहुत व्यस्त है। यहां तक कि मेरे पास भी माता-पिता के लिए समय नहीं था। ठीक है कोई बात नहीं।‘ राजा ने आगे कहा कि वह पलक को फोन नहीं करते। ज्यादातर वह मैसेज या फिर ईमेल करते हैं और उसके जवाब के इंतजार में होते हैं।