बारिश से गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल व्यवस्था ठप हो गई है। इसके चलते किसान अपने वाहनों को लेकर बैरंग लौट गए। क्रय केंद्रों पर सन्नाटा छाया हुआ है। जलभराव हो जाने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घुंघचाई थाना क्षेत्र में पीलीभीत, पूरनपुर, मकसूदापुर सहित अन्य चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। शनिवार की शाम और रविवार को हुई बारिश के चलते दिलावरपुर, सिमराया, कैशोपुर, कनपारा, लुकटिहाई सहित कई गन्ना क्रय केंद्रों पर जलभराव हो गया। क्रय केंद्रों पर कीचड़ और जलभराव होने से किसानों के गन्ने की तौल बंद पड़ी रही। पहले से ही किसानों के गन्ने भरे वाहन खड़े हुए हैं। हालांकि किसान अपने गन्ना भरे वाहनों को लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन जलभराव व कीचड़ से तौल बंद रही। इससे उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। क्रय केंद्रों पर तैनात केंद्र प्रभारी केंद्रों पर जलभराव और कीचड़ की बात कहकर नदारद हो गए। केंद्रों पर कई किसानों के वाहन खड़़े हुए हैं। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भारत
पीलीभीत में बारिश से लड़खड़ाई गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल व्यवस्था
बारिश से गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल व्यवस्था ठप हो गई है। इसके चलते किसान अपने वाहनों को लेकर बैरंग लौट गए। क्रय केंद्रों पर सन्नाटा छाया हुआ है। जलभराव हो जाने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घुंघचाई थाना क्षेत्र में पीलीभीत, पूरनपुर, मकसूदापुर सहित अन्य चीनी मिलों के गन्ना
Read in your preferred language.