Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में गंगा व रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 सिंचाई विभाग द्वारा जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज सुबह 8 बजे दर्ज किए गए आंकड़ों में दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि लोह
Share:
फर्रुखाबाद में गंगा व रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 सिंचाई विभाग द्वारा जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज सुबह 8 बजे दर्ज किए गए आंकड़ों में दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि लोहिया पुल (पांचाल घाट) पर जलस्तर 137.30 मीटर दर्ज किया गया। रामगंगा नदी का खतरे का निशान भी 137.10 मीटर है, जबकि बहमदत्त द्विवेदी सेतु (रामगंगा) पर जलस्तर 137.05 मीटर दर्ज हुआ। सिंचाई विभाग ने बताया कि नरोरा बैराज से 1,34,584 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि खो बैराज से 280, हरली बैराज से 290 और रामनगर बैराज से 5591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। कुल मिलाकर 1,51,161 क्यूसेक पानी नदी में प्रवाहित किया गया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने प्रशासन और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, जिसके मद्देनज़र राहत व बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और नदी के किनारे जाने से बचें। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और ज़रूरत पड़ने पर प्रभावित इलाकों में निकासी व राहत कार्य शुरू किए जाएंगे।